फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में महिला टीचर से हाथ नहीं मिलाया, तो देना पड़ेगा फाइन

Thu, 26 May 2016 12:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
महिला टीचर से हाथ नहीं मिलाया तो देना होगा 5,000 डॉलर फाइन - फोटो : srjnews.com
विज्ञापन
स्विटजरलैंड में दो मुस्लिम छात्रों के महिला टीचर से हाथ मिलाने से मना करने के बाद विवाद छिड़ गया है। शिक्षा अधिकारियों ने इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि अगर महिला टीचर छात्रों से हाथ मिलाती हैं तो छात्र मना नहीं कर सकते। 
विज्ञापन


छात्र अगर महिला टीचर से हाथ मिलाने की परंपरा का पालन नहीं करते तो उन्हें फाइन देना होगा। स्कूल बोर्ड और उसकी कंट्रोल बॉडी ने यह फैसला लिया है कि अगर कोई छात्र हाथ मिलाने से इंकार करता है, उस छात्र को 5,000 डॉलर फाइन के रूप में देना होगा। 

स्विटजरलैंड की न्यूज वेबसाउट स्वीसइंफो.सीएच के अनुसार ऐजुकेशन समिति ने कहा कि ,'हाथ मिलाने से किसी की धार्मिक स्वतंत्रा में अतिक्रमण नहीं होता है। हाथ मिलाने से महिलाओं और पुरुषों के प्रति समान व्यवहार का भाव आता है।'
विज्ञापन


स्विटजरलैंड  के दो मुस्लिम संगठनों इस विवाद पर अलग-अलग राय व्यक्त की है। इस्लामिक सेंट्रल काउंसिल ऑफ स्विटजरलैंड (आईसीसीएस) का कहना है कि,'ऐजुकेशन समिति ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर उल्लंघन किया है।' जबकि इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ स्विटजरलैंड का मानना है,'हाथ मिलाने की परंपरा से कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें