संदिग्ध आतंकी को बेल्जियम ने फ्रांस को सौंपा
- फोटो : Reuters
पिछले साल नवंबर, 2015 में पेरिस में हुए आतंकी हमले के मुख्य आरोपी सलाह अब्देस्लम को बेल्जियम सरकार फ्रांस को सौंप दिया है। फ्रांस के पेरिस में हुए आतंकी 130 लोगों की मौत हो गई थी। पेरिस हमलों का मुख्य आरोपी सलाह अब्देस्लम इस आतंकी हमले के बाद पूरे यूरोप में मोस्ट वांटेड लोगों की लिस्ट में शामिल हो गया था। चार महीने की लगातार छापेमारी के बाद 18 मार्च को अब्देस्लम को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
बेल्जियम सरकार के वकील ने मीडिया को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सलाह अब्देस्लम को फ्रांस सरकार के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। सलाह अब्देस्लम को ब्रसेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेट्रो पर हुए आतंकी हमले के बाद गिरफ्तार किया गया था। इस आतंकी हमले में भी 32 लोगों की मौत हो गई थी।
वहीं फ्रांस के हाई प्रोफाइल वकील फ्रैंक बर्टान ने सलाह अब्देलसलाक का वकील बनने का फैसला किया है। फ्रैंक ने कहा कि वो अपने वादी का बचाव करेंगे। इसके लिए वो अपने वादी से पिछले सप्ताह दो घंटे के लिए बेल्जियम की जेल में मिले थे।