मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने विश्व को चेतावनी दी है कि मानव जाति को जिंदा रहने के लिए 100 साल के अंदर किसी दूसरे ग्रह में चले जाना चाहिए। हॉकिंग ने जलवायु परिवर्तन, बढ़ती आबादी और उल्का पिडों में टकराव को लेकर यह बात कही है।
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'एक्पेडिशन न्यू अर्थ' में स्टीफन हॉकिंग और उनके स्टूडेंट क्रिस्टोफ गलफर्ड पृथ्वी से दूर बाहरी दुनिया में जीवन के बारे में पता लगाने की बात कही है।
डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि मानव को जिंदा रहने के लिए दूसरे ग्रहों की ओर अग्रसर होना होगा। 'द टेलेग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक इस शो का मकसद ब्रिटेन के सबसे बेहतरीन आविष्कार के बारे में पता लगाना है जिनकी वजह से लोगों की जिंदगी में अदभूत बदलाव आएं हैं।
वहीं पिछले महीने ही हॉकिंग ने मनुष्य के आक्रामक रवैये के लिए तेजी से बदलती तकनीक को जिम्मेदार बताया था। उन्होंन कहा कि यह आक्रामकता परमाणु और जैविक युद्ध से हम सबको तबाह कर सकती है। इन सभी से हमें एक वैश्विक सरकार ही बचा सकती है।