महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने न केवल ब्रह्मांड और ब्लैक होल के रहस्यों को उजागर किया बल्कि वह एक बेहतरीन लेखक भी रहे। हॉकिंग को 1962 में मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी हुई और यह बताया गया कि उनकी उम्र महज पांच साल है। बीमारी डायगनोस होने के बाद वह न केवल उन्होंने बार बार मौत को मात दी बल्कि दुनिया के सामने विज्ञान से जुड़े कई खुलासे भी किए। वह हॉकिंग ही थे जिन्होंने यह कहकर भी सनसनी फैला दी थी कि 200 साल के भीतर धरती का विनाश हो जाएगा।
2010 में दिए अपने इस बयान में हॉकिंग ने कहा था कि बढ़ती आबादी, घटते संसाधन और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा लगातार धरती पर मंडरा रहा है। अगर इंसान को इससे बचना है तो अंतरिक्ष में आशियाना बनाना पड़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में जिंदा रहने के सिद्धांत का हवाला देते हुए हॉकिंग ने कहा की पहले इंसान के अनुवांशिक कोड में लड़ने-जूझने की जबरदस्त शक्ति थी। 100 साल बाद यदि इंसान को अपना अस्तित्व बचाना है तो धरती को छोड़कर कोई दूसरा ठिकाना खोजना होगा।
हॉकिंग अतीत में जाने का रास्ता और भविष्य में जाने का शॉर्टकट खोजना चाहते थे। उन्होंने कहा था एक जमाने में बीते कल की यात्रा किए जाने की बात को वैज्ञानिकों की सनक मान जाता था। मुझे खुद भी इस बारे में बात करने से डर लगता था। लेकिन फिर उन्होंने इस बात की परवाह करनी छोड़ दी। वह खूबसूरत हीरोइन हॉकिंग मार्लिन मुनरो के दिवाने थे।