फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन थाने पर हमला करने वाला आतंकी ढेर, पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी

Mon, 20 Aug 2018 03:53 PM IST
एएफपी, मैड्रिड
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी स्पेन के बार्सिलोना शहर के नजदीक आज एक थाने पर चाकू लेकर हमला करने वाले एक व्यक्ति को मार गिराया गया। कातालूनिया क्षेत्रीय पुलिस ने ट्विटर पर बताया है, ‘‘ अधिकारियों पर हमला करने के लिए चाकू लेकर एक व्यक्ति कोरनेला स्थित पुलिस थाने में घुसा। हमलावर को गोली मार दी गई।’’ 

विज्ञापन


पुलिस के एक प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया की उन खबरों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया जिसमें व्यक्ति के अल्जीरिया निवासी होने और उसके द्वारा ‘अल्लाह हो अकबर’ का नारा लगाए जाने की बात कही गयी है।

पिछले साल 17 अगस्त को बार्सिलोना के मध्य में स्थित लास रैम्ब्लास रेस्तरां परिसर में भीड़ पर एक वैन घुसा दी गई थी और समीपवर्ती कैम्ब्रिल्स रिजॉर्ट में चाकू से हमला किया गया था जिससे 16 लोग मारे गए थे। हमलों की जिम्मेदारी आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट ने ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें