फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेस्ट इम्प्लांट में छिपाकर कोकीन की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
नक़ली ब्रेस्ट इम्प्लांट में कोकीन छिपा कर ले जा रही पनामा की एक युवती को स्पेन में पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


युवती के पास से करीब डेढ़ किलो कोकीन निकला जिसकी कींमत 42 लाख रुपये आँकी गई है।

20 साल की इस लड़की को बार्सिलोना के प्रैट अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त पकड़ा गया जब पुलिस को उसके स्तन के नीचे महीन कपड़ा दिखाई दिया।

उस बारे में पूछे जाने पर लड़की ने बताया कि उसने दो महीने पहले ही अपने स्तन की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी लेकिन उसके जख्म ताज़ा हैं और उससे अभी भी खून बह रहा है।
विज्ञापन


जांच शुरू हुई तो उसके नकली स्तन के भीतर झिल्लीनुमा कपड़े में कोकीन भरा था।

स्पेन पुलिस का कहना है, “हज़ारों लोग गैर कानूनी तरीके से नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं लेकिन ये पहली बार है जब किसी ने अपने स्तन इम्प्लांट के जरिए कोकीन छिपाने की कोशिश की है।”
विज्ञापन


जिस विमान में युवती सवार थी वह दक्षिण अमरीका से आ रही थी जहां दुनिया का सबसे ज्यादा कोकीन का उत्पादन होता है।

युवती कोलंबिया में इस विमान पर सवार हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें