फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिमनी पर बैठी चिड़िया ने खींचा ध्यान

Thu, 14 Mar 2013 03:17 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
वेटिकन में नए पोप का चुनाव हो गया है। अर्जेटीना के 76 वर्षीय खोर्खे बेर्गोगलियो ने नाम लिया है फ्रांसिस प्रथम। चुनाव के लिए चिमनी से सफेद धुआं निकलना अनिवार्य है। लेकिन इस धुआं निकलने से पहले कुछ अजब-गजब हुआ।
विज्ञापन


चिमनी के पास दो समुद्री चिड़िया यानी सीगल्स आ गए। एक तो वहां के आस-पास तब तक मंडराता रहा जब तक पोप का चुनाव नहीं हो गया। वेटिकन के प्रवक्ता थॉमस रोसिका से जब इसके बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, ''हो सकता है कि ये पवित्र आत्मा हो या पवित्र आत्मा की छवि हो जो कुछ संदेश दे रहा हो। हो सकता है उसके संदेश के बाद पोप का चुनाव हो ही जाए।''

इस सीगल को हटाने के लिए दूसरा सीगल आया लेकिन ये हटा नहीं। सीगल लोगों में इतना लोकप्रिय हो गया है कि कुछ ही घंटों में उसका ट्विटर अकाउंट बन गया @sisitineseagull और इसको फॉलो करने वालों की संख्या आठ हज़ार से अधिक हो गई।
विज्ञापन


सिस्टीन सीगल ने ट्वीट करना भी शुरू किया और लिखा कि अब पोप का चुनाव हो गया है तो मैं अर्जेंटीना जाकर देखूंगा कि वहां की चिमनियां कैसी हैं।

चिमनी पर जब सीगल शुरुआती दौर में बैठा तो उसने अपनी चोंच से चिमनी को खोदने की भी कोशिश की।

चिमनी पर बैठने से पहले यह सीगल वेटिकन परिसर में ही बनी संत पीटर की मूर्ति पर भी बैठा था। वेटिकन के चर्च का नाम भी संत पीटर के नाम पर ही रखा गया है और पीटर तो ईसा मसीह के सबसे बड़े भक्तों में गिना जाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें