फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में ‘नस्लभेद’ का निशाना बना सिख फुटबाल प्रशंसक 

Wed, 27 Jun 2018 07:51 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी लंदन के इलफर्ड में एक सिख फुटबाल प्रशंसक को ‘नस्लभेद’ का सामना करना पड़ा है। दरअसल, गगन नाम के सिख फुटबाल प्रशंसक ने अपनी दुकान की विंडो पर ब्रिटिश ध्वज लगाया था जिसके बाद पत्र लिखकर उन पर नस्लवादी टिप्पणी की गई। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 वर्षीय गगन को पिछले हफ्ते एक अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें कहा गया था कि उनको फुटबाल विश्व कप के दौरान इंग्लैंड का समर्थन नहीं करना चाहिए क्योंकि वह भारतीय हैं। ऐसा करना एशियाई समुदाय के साथ धोखा देने जैसा है। पत्र में ‘जीएमएस हीटिंग एंड प्लंबिंग’ के प्रबंधक पर अपनी मातृभूमि को भुलाने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


गगन ने बीते बृहस्पतिवार को इलफर्ड में अपनी दुकान पर यह ध्वज लगाया था जिसके अगले दिन उन्हें यह अज्ञात पत्र मिला। पत्र में लिखा है, ‘तुमने अपनी दुकान के बाहर गलत ध्वज लगाया है जबकि तुम भारत से हो। क्या तुम अपनी त्वचा का रंग भी भूल गए। तुम्हें अपनी दुकान के बाहर पाकिस्तानी झंडा लगाना चाहिए न कि ब्रिटिश ध्वज।’ गगन के मुताबिक, यह पत्र वर्तनी की त्रुटियों और नफरत वाली सामग्री से भरा था। पत्र में लिखा है कि यदि ‘नेशनल फ्रंट स्किन हेड’ ने इस ध्वज को दुकान के बाहर देखा तो वे तुम्हें तुम्हारी बिना पतलून के भारत वापस लाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें