फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 साल का युवा संभालेगा ऑस्ट्रिया की कमान, चुनावों में मिली शानदार जीत

Mon, 16 Oct 2017 02:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
kurz
विज्ञापन
31 साल के यूरोप के सबसे युवा नेता सेबास्तियन कुर्ज ऑस्ट्रिया के चांसलर होंगे। रविवार को उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। इसलिए संभावना है कि कुर्ज की पार्टी OVP, फ्रीडम पार्टी (FPO) के साथ गठबंधन करेगी। 
विज्ञापन


पढ़ें: ऑस्ट्रिया में लगा बुर्के पर बैन, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

स्टेट ब्रॉडकास्टर ORF की रिपोर्ट के मुताबिक 90 प्रतिशत हुई वोटिंग में कुर्ज की पार्टी OVP ने 31 प्रतिशत वोट हासिल किये। कुर्ज ने विएना में पार्टी हेडक्वार्टर में चुनाव नतीजों से पहले ऐतिहासिक स्पीच भी दी। 

पढ़ें: जर्मनी में आम चुनाव संपन्न, चौथी बार चांसलर बनीं एंजेला मर्केल

उन्होंने कहा,'हमें जनता ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। हमें इसके प्रति जिम्मेदार होना पड़ेगा। लोगों को हमसे बहुत उम्मीदें हैं, हमें बहुत काम करना है। हमें अपने देश में एक नई राजनीति की शुरुआत करनी है।' आपको बता दें कि चुनाव नतीजों की विस्तृत घोषणा 19 अक्टूबर को होगी और 31 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर चुनाव नतीजों के परिणाम सामने आएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें