फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने एलियन को भेजा संदेश, उनके समय का चलेगा पता

Tue, 21 Nov 2017 05:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एलियन के जीवन से संपर्क करने के उद्देश्य से खगोलविदों ने सबसे निकटवर्ती तारे जीजे 273 को रेडियो संदेश भेजा है। मैसेजिंग एक्स्ट्राटेरेसट्रायल इंटेलिजेंस (एमइटीआई) के खगोलविदों ने जिस निकटवर्ती तारे को संदेश भेजा है उसे ‘ल्यूटन’ के नाम से भी जाना जाता है। दो ग्रहों वाला यह तारा सूर्य से 12 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके एक ग्रह जीजे 273बी पर पानी और शायद जीवन भी मौजूद हो सकता है। एमईटीआई इंटरनेशनल के अध्यक्ष डगलस वाकोच ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक अप्रत्याशित परिणाम है लेकिन यह एक स्वागत योग्य परिणाम हो सकता है।

वाकोच ने कहा कि हमने गत अक्टूबर में ये संदेश भेजे थे। इनमें गणना, अंकगणित और ज्यामिति से जुड़ी सूचनाओं के साथ घड़ी देखने की तकनीक से जुड़ा संदेश भी शामिल था। जिससे यह पता लग सके कि एलियनों के समय देखने का तरीका हमसे अलग है या हमारी ही तरह समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें