फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरणार्थियों संग मजाक या मदद? सऊदी अरब की पेशकश पर बवाल

Mon, 21 Sep 2015 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी ने सऊदी अरब की उस पेशकश की कड़ी निंदा की है जिसमें उसने कहा है कि वो शरणार्थियों के लिए जर्मनी में 200 मस्जिदें बनवाने के लिए तैयार है। दरअसल, पश्चिमी यूरोप में बढ़ रही मध्य-पूर्व एशिया के शरणार्थियों की तादात के मद्देनजर सऊदी अरब के सुलतान सलमान ने कहा है कि वो जर्मनी में 200 मस्जिदें बनवाने के लिए तैयार हैं ताकि सीरिया से पलायन करने वाले शरणार्थियों को मदद मिल सके।
विज्ञापन


लेकिन जर्मनी की चांसलर एंजेला मॉर्केल के साथ गठबंधन वाली सीएसयू पार्टी के जनरल सेक्रेट्री ने एंड्रिया चेउअर इस पेशकश को कुटिल करार देते हुए इसकी निंदा की है।

चेउअर ने कहा कि ये पेशकश कुटिलता की हद पार कर रही है। यह कोई मुस्लिम भाईचारा नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य शरणार्थियों के लिए अपने दरवाजे नहीं खोल सकता है तो अरब में एकजुटता कहां है?
विज्ञापन
विज्ञापन

'मस्जिदें बनवाने के बजाय आईएसआईएस को मदद बंद करे सऊदी'

कंजरवेटिव राजनेताओं के मुताबिक सऊदी अरब यमन में सैन्य अभियान के नाम पर शरणार्थियों को पैदा कर रहा है। नेताओं के मुताबिक जर्मनी शरणार्थियों के लिए किसी तरह के कैश डोनेशन को नहीं चाहता है, बल्कि उनकी मदद के लिए एकजुटता चाहता है।

उधर सीडीयू पार्टी के उपाध्यक्ष आरमिन लाचेट ने कहा है कि ये बेहतर होगा कि सऊदी अरब को मस्जिदें बनवाने के बजाय आईएसआईएस को आर्थिक मदद देना बंद करे।

इससे पहले सीरिया के पड़ोसी देशों आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने शरणार्थियों की मदद के लिए मानवीय रुख अख्तियार नहीं किया।

सऊदी अरब से ये ऑफर उस समय आया जब 10 हजार शरणार्थियों ने हंगरी की सीमा का रुख कर लिया। इस साल शरणार्थिओं की संख्या बढ़कर 8 लाख हो सकती है। लेबनान के एक अखबार अल दियार में प्रकाशित खबर के मुताबिक सऊदी अरब ने जर्मनी में पनाह लेने वाले मस्जिद बनाने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें