फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों का दावा, फ्रांस में मिली मोनालीसा की न्यूड पेंटिंग, लिओनार्दो दा विंची ने बनाई थी

Sat, 30 Sep 2017 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
मोना लीसा
विज्ञापन
फ्रांस में मिली एक पेंटिंग को मोना लीसा की न्यूड पेंटिंग बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि उसे संभवत: लिओनार्दो दा विंची ने ही बनाया होगा। जिस पेंटिंग की एक्सपर्ट बात कर रहे हैं उसका नाम मोना-वाना है। वह कोयले की मदद से पेंट की गई है। यह अबतक फ्लोरीन मास्टर स्टूडियो में रखी हुई थी। यह 1862 में पहली बार सामने आई थी।
विज्ञापन


एक्सपर्ट फिलहाल साफ तौर पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। कुछ का मानना है कि यह मोना लीसा ना भी हुई तो भी यह लिओनार्दो के द्वारा पेंट की गई तो लगती ही है। जानकारों के मुताबिक, इस पेंटिंग के हाथ और चेहरा काफी हद तक मोनालीसा की पेंटिंग जैसे हैं।
यह भी पढ़ें: लिओनार्दो दा विंची के किरदार में नजर आएंगे लियोनार्डो डिकैप्रियो

एक्सपर्ट पिछले कुछ महीनों से मोना-वाना पेटिंग पर रिसर्च कर रहे थे। दस एक्सपर्ट की टीम ने कई तरह के स्कैन किए। यह भी पता लगाने की कोशिश जारी है कि न्यूड पेंटिंग को मोना लिसा से पहले बनाया गया था या फिर बाद में। मोना लीसा 1503 की पेंटिंग बताई जाती है।
विज्ञापन

  Analyse de la Joconde nue au @c2rmf avec Bruno Mottin, conservateur du @c2rmf et @mathieudeldicqu conservateur du @chantillydomain pic.twitter.com/alMMSu09nP — Domaine de Chantilly (@chantillydomain) September 28, 2017

 
विज्ञापन

मोना लीसा की पेंटिंग का था एलियन कनेक्शन?

मोना-वाना - फोटो : ट्विटर
कुछ यूट्यूब वीडियोज में दावा किया जाता रहा है कि विंची ने अपने तस्वीरों में एलियन्स से जुड़े कई सीक्रेट कोड्स छुपा रखे थे। यूएफओ ब्लॉगर ने तो यह तक दावा कर दिया था कि खुद विंची के एक एलियन या कम से कम 'हाफ ब्रीड' होने की संभावना बहुत ज्यादा है। ब्लॉगर ने विंची को उनकी पेंटिंग्स में सीक्रेट कोड्स छुपाने के लिए मशहूर बताया था।

मोना लीसा विंची ने सबसे मशहूर पेंटिंग्स में से एक है। इटली के चित्रकार विंची का 1519 में निधन हो गया था। वह अपने उल्टे हाथ से पेंटिंग बनाते थे। विंची का जन्म 1452 में हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें