अगले महीने होने वाले
राष्ट्रपति चुनाव के पहले कई वीडियो में महिला मॉडल को बेहद उत्तेजक और सेक्सी अंदाज में प्रदर्शित किया गया है। माना जा रहा है कि ये वीडियो ज्यादा से ज्यादा पुरुष वोटरों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाकर पुतिन को जिताने के लिए बनाई गई गुप्त रणनीति का हिस्सा हैं।
फिलहाल संभावना यही है कि व्लादीमीर एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव जीतने में कामयाब रहेंगे। इस तरह के विज्ञापनों की आड़ में चलाए जा रहे अभियान को मैक्सिम मैगजीन के रूसी संस्करण में प्रकाशित भी किया गया है। एक वीडियो में नकली बूथ पर मॉडल को लटके-झटके मारते दिखाया गया है जिसमें कैप्शन के रूप में लिखा है- वयस्कों के संसार में आपका स्वागत है, क्या आप 18 की उम्र पार कर चुक हैं।
एक अन्य वीडियो में लोगों को चेतावनी दी गई है कि यदि पुतिन दोबारा राष्ट्रपति नहीं बने तो नए राष्ट्रपति के राज में परिवारों को समलैंगिकों के वर्ग में शामिल होने के लिए बाध्य किया जा सकता है जिन्हें फिलहाल पार्टनर नहीं मिल रहे हैं। एक वीडियो में युवक को सपना देखते हुए दिखाया गया है जिसमें वह सुबह बेड से उठने पर बगल में एक गे पार्टनर को पाता है।
इसी तरह एक वीडियो में कहा गया है कि यदि 65 वर्षीय पुतिन कमांडर इन चीफ के पद से हटे तो काले प्रवासी भी रूसी सेना में शामिल हो जाएंगे। एक वीडियो में दिखाया गया है कि एक गर्भवती महिला अस्पताल जाने की बजाय मतदान केंद्र पर पहुंचती है। चुनाव से पहले यौन उत्तेजक विज्ञापनों के जरिए यह सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करके पुतिन को जिताएं।
प्रमुख संपादक ने नहीं बताया प्रायोजक का नाम
मैक्सिम पत्रिका के प्रमुख संपादक अलैक्जेंडर मालेंकोव ने यह तो माना कि एक अज्ञान क्लाइंट से मिले पैसे के कारण उनकी मैगजीन खास बिजनेस प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रपति चुनाव को प्रमोट कर रही थी। हालांकि उन्होंने क्लाइंट के नाम का खुलासा नहीं किया। संपादक ने यह भी माना कि पहली नजर में यह सब बड़ा बेतुका और अर्थहीन लगता है। लेकिन यह भी जोड़ा कि जीवन में किए गए ढेरों समझौतों में से यह भी एक है।
वोट नहीं देने पर संबंध बनाने से इनकार
एक वीडियो में दिखाया गया है कि एक खूबसूरत महिला केवल इसलिए एक व्यक्ति से संबंध बनाने से इनकार कर देती है कि उसने मतदान नहीं किया था। इसे कुछ तरह से दर्शाया गया है। महिला एक व्यक्ति को ताबड़तोड़ चुंबन देते हुए पूछती है- क्या तो 18 की उम्र पार कर चुके हो। व्यक्ति कहता है-हां, मैं वयस्क हूं। महिला फिर पूछती है- क्या तुमने आज मतदान किया। इसके जवाब में व्यक्ति कहता है- नहीं, पर किस लिए? इस पर महिला व्यक्ति को धक्का देते हुए यह कहकर चली जाती है कि - तब तो तुम वयस्क नहीं हो।