फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति से भयभीत हैं मॉडल एना, हत्या की साजिश का लगाया आरोप

Thu, 20 Sep 2018 04:57 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल की नागरिकता लेने वाली रूसी मूल की मॉडल एना शापिरो ने पहली बार सार्वजनिक रूप से रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। इस आरोप पर क्रेमलिन ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन 30 साल की मॉडल ने कहा है पुतिन के कारण उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं।

विज्ञापन


एना शापिरो ने 2006 में रूस के विरोधी देश इस्राइल की नागरिकता ली थी। इसके बाद पुतिन पर कई गंभीर आरोप लगाने के बाद अब उन्होंने अपनी व पति की जान को खतरे का आरोप लगाया है। 

दरअसल पूर्व रूसी जासूस को जहर देने वाले इंग्लैंड के सेल्सबरी शहर में ही एना शापिरो के साथ भी इससे मिलता जुलता मामला प्रकाश में आया है। पति से साथ एक होटल में भोजन करते वक्त उनके पति बाथरूम में गिर गए और मुंह से झाग निकलने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चूहे की दवा देकर मारने की हो चुकी है कोशिश

सुरक्षा बलों का कहना है कि मॉडल व उनके पति को चूहे की दवा देकर मारने की कोशिश की गई है। सुरक्षा बलों द्वारा जारी जांच के बीच एना ने कहा है कि मैं सार्वजनिक तौर पर कह रही हूं कि इस घटना के पीछे पुतिन की साजिश है। मेरे पिता रूस की आर्मी में बड़े पद पर थे। मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने पुतिन पर इल्जाम लगाया है इसलिए मेरे परिवार के लोग नाराज हैं। मैं अपने और पति की सुरक्षा के लिए बहुत चिंतित हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें