फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 महीने बाद कैटालोनिया ने फिर मांगी स्पेन से आजादी, 10 लाख लोग उतरे सड़कों पर

Fri, 14 Sep 2018 11:21 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Catalonia, spain
विज्ञापन
स्पेन के प्रांत कैटालोनिया में एक बार फिर आजादी की मांग के साथ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। 11 सितंबर को कैटालोनिया डे के साथ ही करीब 10 लाख लोगों ने सड़कों पर हुंकार भरी। इसके साथ-साथ करीब 5 लाख लोगों ने इंटरनेट के जरिये ऑनलाइन पोल में हिस्सा लेकर इन प्रदर्शनों का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


कैटालोनिया डे के साथ शुरू हुआ आंदोलन 3 दिन से जारी है 

स्पेन का दूसरा सबसे शहर बार्सिलोना पूरी तरह जाम हो चुका है। बार्सिलोना की सड़कों पर 15 किमी से भी लंबी मानव श्रृंख्ला बनाई गई है। आजादी के नारों के साथ प्रदर्शनकारी कैटालोनिया को स्पेन से अलग करवाना चाहते हैं। 

पिछले साल हुए जनमत संग्रह को स्पेन ने असंवैधानिक बताया 

पिछले साल सितंबर में भी इसी तरह का बड़ा आंदोलन हुआ था। जिसके बाद एक अक्टूबर 2017 को जनमत संग्रह कराया गया। 27 तारीख को इस जनमत संग्रह का नतीजा आना था, लेकिन इससे पहले ही स्पेन की संवैधानिक अदालत ने जनमत संग्रह के तरीकों को असंवैधानिक करार दे दिया। इसके बाद कुछ अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया था। अब प्रदर्शनकारी अपने उन गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की भी मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

...पर शाम को ठीक 5 बजकर 14 मिनट पर हो जाता है सन्नाटा 

शाम 5 बजकर 14 मिनट का 24 घंटे की घड़ी में मतलब हुआ 17 बजकर 14 मिनट। 1714 में कैटालोनिया, स्पेन में मिला था। इसलिए इस वक्त एक मिनट के लिए प्रदर्शन रोक दिया जाता है। 

46 फीसदी लोगों ने जनमत संग्रह में अलग राज्य का समर्थन किया था 

इस साल जुलाई में जनमत संग्रह जैसा ही एक ऑनलाइन पोल कराया गया। इसमें करीब 46 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने जनमत संग्रह में कैटालोनिया की आजादी का समर्थन किया था। 

1714 में स्पेन में मिला था कैटालोनिया। बार्सिलोना कैटालोनिया का सबसे बड़ा शहर है और कैटालोनिया की राजधानी भी है। स्पेन की 16 फीसदी आबादी कैटालोनिया में रहती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें