फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमानिया के व्यक्ति ने 3 देशो में 14 बार जीती लॉटरी, कानून का भी नहीं किया उल्लंघन

Sat, 01 Sep 2018 12:30 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रोमानिया के एक गणितज्ञ ने 3 देशों में 14 बार लॉटरी जीती है। जबकि शोध बताते हैं कि लॉटरी जीतने की संभावना 14 लाख में एक बार होती है। गणितज्ञ का नाम है स्टीफन मंडेल। जो अब ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। इनके लॉटरी जीतने की सबसे खास बात यह है कि इन्होंने ये लॉटरी गणित के सीक्रेट फॉर्मूला से जीती हैं। वो भी बिना कोई कानून तोड़े।

विज्ञापन


14 बार में उन्होंने करीब 30 मिलियन डॉलर (213 करोड़ रुपये) कमा लिए हैं। मंडेल ने एक लॉटरी रोमानिया, 12 ऑस्ट्रेलिया और एक अमेरिका के वर्जिनिया में जीती है। इसके अलावा उन्होंने ब्रिटेन और इजरायल में भी लॉटरी खरीदी थीं। लेकिन फ्रॉड के मामले में उन्हें 20 महीने जेल में बिताने पड़े। क्योंकि इतनी लॉटरी जीतने के बाद लॉटरी के नियम बदल दिए गए थे। स्टीफन से जब उनके लॉटरी जीताने वाले खास फॉर्मूला के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उसे बताने से मना कर दिया। लेकिन बस इतना बताया कि उनके फॉर्मूले में कुल 6 स्टेप्स हैं।

ये हैं वो 6 स्टेप्स-

इसका पहला स्टेप है संख्या के पेयर्स (संभावित जोड़ों) को गिनना। दूसरे स्टेप में ऐसे लॉटरी नंबर खोजे जाते हैं जिनका मार्जन जीतने वाले कॉम्बिनेशन से तीन गुना होता है। इसके बाद तीसरे स्टेप में हर पेयर्स को खरीदने के लिए पर्याप्त पैसा इकट्ठा किया जाता है। चौथे स्टेप में हर लॉटरी का टिकट भरने के लिए वह अपने मैथेमेटिकल अल्गोरिथम और तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


उनके बताए पांचवें स्टेप में प्रत्येक टिकट को शहर के चारों ओर लॉटरी डीलरों के पास ले जाया जाता है और उनका भुगतान किया जाता है। छठे और आखिरी स्टेप में उन्होंने बताया कि वापस आ जाएं और अपने जीतने वाले टिकट के लिए प्रतिक्षा करें। उनका ऐसे जीतना शोधकर्ताओं के लिए हैरानी की बात है। शोधकर्ताओं का कहना है कि 14 लाख बार में व्यक्ति लॉटरी जीतता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें