फॉक्सवैगन के जर्मनी स्थित कारखाने में रोबोट ने एक कांट्रैक्टर की जान ले ली है। यह घटना फ्रैंकफर्ट से 100 किलोमीटर दूर बौनाटल यूनिट मे हुई है।
कंपनी के प्रवक्ता हैको हिलविग ने यह जानकारी दी है। 22 वर्षीय कांट्रैक्टर उस टीम का हिस्सा था जो प्लांट में रोबोट की स्टेशनरी सेटिंग करती है।
घटना के वक्त कांट्रैक्टर उसी रोबोट के साथ था जब रोबोट ने उसे मेटल की प्लेट में दबाकर उसकी जान ले ली।
हैको ने बताया यह घटना मानवीय भूल के कारण घटी है इसमें मशीनी गलती नहीं है क्योंकि अगर ऐसा होता तो रोबोट वहां मौजूद अन्य कांट्रैक्टर पर भी हमला करता।