फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर होस्टेस ने खोली विमान में अय्याशियों की पोल

Thu, 02 Jul 2015 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी वर्जिन अटलांटिक में एयर होस्टेस रही मैंडी ने केबिन फीवर नामक किताब लिखकर एयरलाइंस जगत के साथ साथ अभिजात्य वर्ग में भी तहलका मचा दिया है।
विज्ञापन


मैंडी ने किताब में लिखा है कि किस तरह फर्स्ट क्लास में अभिजात्य वर्ग की अय्याशियां चलती थी। मैंडी ने स्वीकार किया है कि वो कई सालों तक खुद आधी रात की इन रंगीनियों का हिस्सा बनी रही।

इस किताब के चलते मैंडी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इससे पहले मैंडी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उसने अपनी ड्यूटी के दौरान विमान के कॉकपिट में पायलट के साथ सेक्स किया था।
विज्ञापन

बत्तियां मंद होते ही खुल जाता असली चेहरा

लेट नाइट फ्लाइट में बत्तियां मंद होते ही फर्स्ट क्लास कूपे में लोग खुमार से भर जाते थे। शैंपेन के दौर चलते थे। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग हस्तमैथुन करते तो कुछ जोड़े सीटों पर ही सेक्स करने लगते थे।

मैंडी लिखती है कि विमान का फर्स्ट क्लास असल में अभिजात्य वर्ग का नहीं रहा। यहां जो लोग यात्रा करते रहे हैं वो दरअसल कहीं से भी हाई क्लास नहीं दिखे। उसे हमेशा एयरहोस्टेस की बजाय मनोरंजन के एक स्त्रोत की तरह देखा गया। इस क्लास में कई अमीरजादे उसे प्रलोभन देकर बहलाने की कोशिश करते थे।

मैंडी ने विमान के फर्स्ट क्लास में होने वाले माइल हाई क्लब के बारे में भी लिखा है। मैंडी ने लिखा है कि वो भी कई बार इन रंगीन पार्टियों में शामिल हुई है लेकिन कुछ समय बाद उसे इससे ऊब होने लगी।
विज्ञापन

झगड़ालू और सनकी लोगों से भरा प्रीमियन इकोनामी

मैंडी ने लिखा है कि फर्स्ट क्लास में जब वो एक बार किसी व्यक्ति को ड्रिंक सर्व कर रही थी तो एक दूसरे पैसेंजर ने उसकी स्कर्ट में हाथ डाल दिया। मैंडी लिखती है कि रात को उड़ान भरने वाली अधिकतर फ्लाइट्स में फर्स्ट क्लास के नजारे कुछ अलग होते हैं। यहां लोग रात को रंगीन बनाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

मैंडी फिलहाल इस्ट सेसेक्स में अपने पति और बच्चियों के साथ रहती हैं। 41 साल की हो चुकी मैंडी ने लिखा है कि फर्स्ट क्लास में सेवाएं देते समय उसने जीवन को काफी लक्जरी के साथ जिया। शैंपेन, पार्टियां और दोस्ती यारी सब कुछ था। लेकिन अगर कुछ नहीं था तो सकून।

मैंडी ने वर्जिन अटलांटिक के मालिक रिचर्ड ब्रैनसन के साथ भी कई पार्टियों में शिरकत करने की बात लिखी है। उसने लिखा है कि मेरे बॉस बहुत अच्छे थे और उनके साथ मैने काफी अच्छा वक्त गुजारा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें