फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों पर भारी पड़ रही है जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के कई देश इस समय आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं। इन आर्थिक परेशानियों का असर केवल अर्थव्यवस्था पर ही नहीं बल्कि रिश्तों के नाजुक बंधनों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


एक सर्वे के मुताबिक ब्रिटेन में आर्थिक मंदी के कारण पारिवारिक रिश्ते बिखर रहे हैं। रिलेट चैरिटी ने 2742 लोगों से बात की जिसमें से 59 फीसदी लोग नए साल में आर्थिक संभावनाओं को लेकर चिंतित हैं।

सबसे ज्यादा चिंता लोगों को घर के बिल चुकता करने की है, जबकि 38 फीसदी लोगों ने माना कि आर्थिक चिंताओं के कारण परिवार में अधकि झगड़े होने लगे हैं और तनाव बढ़ गया है। सर्वे कराने वाली संस्था रिलेट ने कहा है कि परिवारों के टूटने से अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान के बारे में राजनेताओं को सोचना चाहिए।
विज्ञापन


रिश्तों पर असर
रिलेट संस्था के अनुमान के अनुसार परिवारों के टूटने से ब्रितानी अर्थव्यवस्था को 44 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। हालांकि 93 फीसदी लोगों ने माना है कि इन मुश्किल हालातों में उनके लिए पारिवारिक रिश्ते अहम हैं।

रिलेट के मुख्य कार्यकारी रुथ सदरलैंड कहते हैं, जब हालात मुश्किल होते हैं तो हम अपने करीबी लोगों और परिजनों का सहारा ढूंढते हैं। ये हमारे हित में है कि हम घरों में रिश्ते बचाए रखने में लोगों की मदद करें।

चैरिटी के चेयरमैन के मुताबिक सरकार को अर्थव्यवस्था पर अपनी नीतियाँ बनाते समय आपसी रिश्तों के पहलू को ध्यान में रखना चाहिए। इस सर्वे का मकसद रिश्तों पर आर्थिक दिक्कतों के असर का अध्ययन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें