ब्रिटेन में बलात्कार के एक अभियुक्त की सजा सुनाए जाने से पहले ही जेल की कोठरी में मौत हो गई। इस अभियुक्त को एक दिन बाद ही सजा सुनाई जानी थी, लेकिन उसके पहले ही जेल के अपने कमरे में उसका शरीर फंदे में झूलता पाया गया।
इस व्यक्ति पर हॉलीडे पार्क में एक महिला के ऊपर यौन हिंसा करने का दोषी पाया गया था। 27 जनवरी को नॉर्विच जेल के कर्मचारी जब एसेक्स के हाइवुड्स के रहने वाले पॉल गिग नामक इस कैदी के कमरे में गए तो उन्होंने देखा कि पॉल गिक कोई हरकत नहीं कर रहे हैं।
जांच
जेल के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें होश में लाने की कोशिश की गई लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तीस वर्षीय गिग पर आरोप था कि पिछले साल अक्तूबर महीने में वॉक्सहॉल के हॉलीडे पार्क में एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला के साथ बलात्कार किया था।
गिग को गत 28 जनवरी को नॉर्विच क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई जानी थी। जेल के प्रमुख जांच अधिकारी ने गिग की मौत की जांच शुरू कर दी है।