फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में भी कर्नाटक की चिंता: लिंगायतों के गुरु को मोदी ने किया प्रणाम, बंगलूरू में शाह ने किए दर्शन

Wed, 18 Apr 2018 04:22 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
narendra modi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भले ही विदेशी सरजमीं पर जोरदार स्वागत हुआ हो लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उन्हें ब्रिटेन दौरे के दौरान विरोध-प्रदर्शन का सामना भी करना पड़ सकता है। यही नहीं इस दौरे के दौरान पीएम मोदी विदेशी जमीं से देश की राजनीति भी साधेंगे। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बंगलूरू से लिंगायत कार्ड खेलने की रणनीति बनाई है। शाह ने बंगलूरू में बसवेश्वर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

विज्ञापन


कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को साधने के लिए पीएम ने लंदन की टेम्स नदी के किनारे लगी लिंगायत समुदाय के संत बसवेश्वर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। माना जा रहा है कि इस का असर भारत में दिखाई देगा। जाति और धर्म की राजनीति का केंद्र बने लिंगायत समुदाय संत  बसवेश्वर की प्रतिमा का अनावरण पीएम मोदी ने ही नवंबर 2015 में अपनी एक यात्रा के दौरान किया था।

बता दें कि बसवेश्वर कर्नाटक के लिंगायत समुदाय के पूजनीय हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही इस समुदाय के वोटबैंक पर नजर बनाए हुए है। क्योंकि इनका कर्नाटक में बड़ा वोटबैंक है। ऐसे में पीएम मोदी जब बसवेश्वर की प्रतिमा पर फूल चढ़ा रहे होंगे तो इसे जाहिर तौर पर कर्नाटक चुनावों से जोड़कर भी देखा जाएगा। आज यानी 18 अप्रैल को संत बसवेश्वर की जयंती भी है और पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस अवसर पर शुभकामनाएं भी दी है।
विज्ञापन


वहीं पीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाने को लेकर भी चर्चा गर्म है।  बताया जा रहा है कि लंदन स्थित कई संगठन पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में है। इनमें कठुआ गैंगरेप और हत्या को लेकर होने वाला मूक प्रदर्शन भी शामिल है।

बुधवार को होने वाले इस प्रदर्शन का आयोजन ब्रिटेन के कुछ महिला समूह करने जा रही हैं। उन्होंने भारतीय समुदाय से मांग की है कि वे ‘भारत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा’ की निंदा के लिए प्रतीक के तौर पर सफेद कपड़े पहनकर अपना विरोध दर्ज कराएं।

 प्रदर्शनकारियों की ओर से जारी बयान के अनुसार, कश्मीर के कठुआ में आठ साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी से सभी दुखी और सन्न हैं। इसलिए सार्वजनिक तौर पर अपना दर्द बयां करने के लिए मूक प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, ‘कास्ट वॉच यूके’ और ‘साउथ एशिया सॉलिडेरिटी ग्रुप’ की ओर से 10, डाउनिंग स्ट्रीट पर मोदी नॉट वेलकम प्रदर्शन की योजना है। वहीं इस दौरान कुछ संगठन बुधवार दोपहर पार्लियामेंट स्क्वायर पर भारत विरोधी प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। इसकी अगुवाई पाक मूल के लॉर्ड अहमद कर रहे हैं।

विज्ञापन

पीएम के विरोध में पंजाब रिफ्रेंडम 2020 खालिस्तान’ नाम के पोस्टर लगाए

pm-modi
सिख फेडरेशन यूके, पाक अधिकृत कश्मीर समर्थकों और तथाकथित ‘माइनॉरिटी अगेंस्ट मोदी’ नाम के समूहों ने बसों पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘पंजाब रिफ्रेंडम 2020 खालिस्तान’ नाम के पोस्टर लगा रखे हैं।

सिख फेडरेशन की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्य फोकस पीएम मोदी के विरोध पर है। इसके अलावा सिख राष्ट्रवादियों के अधिकार के समर्थन में खड़े रहने वाले कनाडा के पीएम जस्टिन त्रूदो के समर्थन में भी रैली की जाएगी।

कई संगठन भारत के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। इनमें पार्लियामेंट स्क्वायर पर ‘ब्रिटिश इंडियन वेलकम पीएम मोदी’ नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वेस्टमिंस्टर में बुधवार शाम होने वाले पीएम के कार्यक्रम ‘भारत की बात, सबके साथ’ से पहले यह आयोजन होगा। यह संगठन पीएम के स्वागत में लंदन की सड़कों पर कई गाड़ियों के जरिये प्रचार कर रहा है। इसमें दो महान राष्ट्र, एक शानदार भविष्य वाले संदेश लिखे हुए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉमनवेल्थ समिट में शिरकत करने के लिए लंदन पहुंचे हैं। वह अपनी पांच दिनों की यात्रा के दौरान ब्रिटेन और जर्मनी भी जाएंगे। प्रधानमंत्री आज लंदन में  'भारत की बात, सबके साथ' नामक शीर्षक से एक कार्यक्रम संबोधित करेंगे।

यह एक अनोखा कार्यक्रम होगा जिसमें मोदी लाइव संवाद करेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान दुनियाभर के 1,500 एनआरआई को पीएम मोदी से लाइव सवाल पूछने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का टेलीवीजन पर सीधा प्रसारण होगा। सवाल पूछने के लिए लोगों को सोशल मीडिया पर अपने सवालों के साथ सेल्फी विडियो पोस्ट करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें