अलास्का के अलेउटियन द्वीपसमूह और रूस के कामचटक प्रायद्वीप के बीच उत्तरी प्रशांत महासागर में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप मंगलवार को 11 बजकर 34 मिनट पर निकोल्सकोय शहर से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित कमचटका पेनिसुला आईलैंड में आया। भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
भूकंप का दायरा 10 किलोमीटर था। जिस क्षेत्र में भूकंप आया वह रिहायशी इलाका नहीं है जिसकी वजह से किसी नुकसान के बारे में पता नहीं लगा है। यूएस पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने चेतावनी दी थी,कि 300 किलोमीटर की दूरी तक सुनामी की खतरनाक लहरें उठ सकती हैं, हालांकि बाद में बताया गया कि इस भूकंप से सुनामी का खतरा टल गया है। भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी आए जिनका मैग्नीट्यूड 5.0 से अधिक था।