फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत की बात, सबके साथ': PM मोदी बोले- आज पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है

Thu, 19 Apr 2018 12:10 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बकिंघम पैलेस में ब्रिटेन की महारानी से मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत की बात, सबके साथ' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रसून जोशी ने किया। उनसे बात करते हुए पीएम मोदी ने शुरुआत ही भारतीय लोकतंत्र से की। पीएम मोदी ने जीवन की सच्चाई पर बोलते हुए अपने कई अनुभव भी साझा किए। पीएम मोदी ने कहा कि मैं रॉयल पैलेस में हूं ये भारतीयों की देन है। आखिरकार पीएम मोदी ने भारत में बढ़ रहे रेप के मामलों पर भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जरूरत हैं लड़कों को भी संभालने की। लड़कियों से ही नहीं बल्कि लड़कों से भी पूछा जाए कहां, क्यों और कब?

विज्ञापन


- पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है। 70 साल तक भारत का पीएम इजराइल नहीं गया लेकिन क्यों? ये कौन सा दवाब था? हमें ऐसा होना चाहिए कि हम कहीं भी जा सकें। आज हम इस स्थिति में है कि सम्मान के साथ किसी भी देश में जा सकते हैं। ये अकेले प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि भारत के सवा सौ करोड़ भारतीयों सम्मान है। 

- पीएम मोदी ने कहा कि मैं किसी पर बोझ नहीं बनना चाहता हूं इसलिए हमेशा काम करता रहता हूं। अपने आप को फिट रखता हूं। उन्होंने कहा कि विरासत में परिवार से सबकुछ मिल सकता है लेकिन भीतर की तबीयत अपने आप को देखनी होती है। इसलिए मैं देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि वो अपने आप को फिट रखें योगा करें। 
विज्ञापन


- पीएम मोदी ने कहा कि 2022 में भारत की आजादी के 75 वर्ष हो जाएंगे, तब तक हमारा लक्ष्य है कि किसान की आय दोगुनी कर देंगे। ये हमारा किसानों से वादा है जिसे हम पूरा करके रहेंगे। 


- पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना की तारीफ करते हुए कहा कि जो दवाई पहले 100 रुपए की मिलती थी वो दवाई अब 15 रुपए में मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई युवाओं को कमाई और बुजुर्गों को दवाई जरुरी है। 


- PM बोले- लोकतंत्र में जनता ईश्वर का रूप, तू ही तू के सिद्धांत पर जीता हूं। स्वयं के खपा देने से ही देश का भला होता है। देश के साथ न्याय अपने आपको मिटा देने से होता है।

- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र जनता जनार्दन ईश्वर की तरह है। एक बार फैसला कर ले, तो सब बदल सकता है। क्योंकि भारत में जो जगह एक परिवार के लिए सुरक्षित थी, उसे जनता जनार्दन ने बदल दिया।

- प्रधानमंत्री ने कहा- रेलवे स्टेशन मेरी जिंदगी का स्वर्णिम पन्ना, रॉयल पैलेस सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों के संकल्प का परिणाम है।

- प्रसून जोशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कविराज कहा, बोले- जिंदगी का रास्ता बड़ा कठिन है।

- प्रसून जोशी ने एक कविता सुनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की शुरुआत की।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचते ही लगे भारत माता की जय के नारे, लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मोदी का स्वागत किया।

- कार्यक्रम का संचालन करने के लिए प्रसून जोशी को मंच पर बुलाया गया। प्रसून जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। हालांकि इस दौरान एनाउंसर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नरेंद्र जोशी कहकर पुकारा।

- संगीत कार्यक्रमों की लड़ी में अब बांसुरी, सितार, वायलिन और गिटार की संगत में कलाकारों की साझा म्यूजिकल प्रस्तुति।

- जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में दुनिया भर के 2 हजार लोग हिस्सा ले रहे हैं।

- सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार, बांसुरी वादन के बाद अन्य संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति।




ब्रिटिश समकक्ष से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लंदन के अल्बर्ट-एमबैंकमेंट गार्डंस स्थित महान गुरु बसवेश्वर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी। बसावेश्वरा 12वीं सदी के लिंगायत उपदेशक रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉमनवेल्थ समिट में हिस्सा लेने के लिए लंदन में हैं। यहां उन्होंने प्रिंस चार्ल्स और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे से मुलाकात की। पीएम मोदी ने यहां प्रिंस चार्ल्स के साथ एक प्रदर्शनी में हिस्सा भी लिया। पीएम मोदी के स्वागत के लिए पार्लियामेंट स्क्वायर में भारतीय मूल के लोग इकट्ठा हुए।



 

 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान ब्रिटिश पीएम टेरेसा मे ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अपने देशवासियों के लिए हम साथ में काम करेंगे। वहीं, इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंटरनेश्नल सोलर एलाएंस में ब्रिटेन के आने से इसकी ताकत और बढ़ेगी, जिससे जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में मदद मिलेगी। इसके अलावा दोनों के बीच अलगाववाद, सीमा पार आतंकवाद, वीजा तथा आव्रजन सहित साझा हितों को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 

   
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार देर रात स्वीडन की स्टॉकहोम विश्वविद्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने भारतीय लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि गरीबी हटाने की पहले जो सिर्फ बातें और नारे होते थे, अब उस कल्चर को भी हम पीछे छोड़ आए हैं। उन्होंने कहा कि हमने देश के गरीब का जीवन ऊपर उठाने के लिए सशक्तिकरण को हथियार बनाया गया है।  

उन्होंने कहा था कि सरकार के काम करने के तरीकों की जो तस्वीर पहले आपके दिमाग में थी, वो अब बदल चुकी है। अब सरकारी दफ्तरों में फाइल रोककर रखने का कल्चर नहीं है, बल्कि जो काम सालों से अटका पड़ा है, उसे पूरा करने पर जोर है। पीएम मोदी ने कहा कि भाषा अलग हो सकती है, स्थितियां-परिस्थितियां अलग हो सकती हैं, लेकिन एक बात है जो हम सभी को एक सूत्र में पिरोती है और वो बात है भारतीय होने का गर्व।

उन्होंने कहा था कि आज भारत में एक ऐसी सरकार है जो भारत के सम्मान और स्वाभिमान के लिए दिन रात एक कर रही है, पिछले 4 वर्षों में हमनें विकसित और समावेशी न्यू इंडिया बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वीडन में बसने वाले भारतीयों के लिए स्वीडन के प्रधानमंत्री के मन में जो स्नेह है, और भारत के प्रति उनके प्यार और जुनून के लिए मैं उनका कोटि-कोटि अभिनन्दन करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें