18 अप्रैल को ब्रिटेन के प्रिंस पीएम मोदी के लिए एक स्पेशल टेक इवेंट का आयोजन करेंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में भारत और यूके के तकनीकी सहयोग (टेक कोलाबोरेशन) को शोकेस किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम भी सम्मिलित होंगे। वहीं प्रिंस चार्ल्स आयोजन स्थल तक टाटा की इलैक्ट्रिक जेगुआर से पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री टेरेजा मे और महारानी के साथ डिनर
18 अप्रैल को पीएम मोदी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ डिनर करेंगे। इसके बाद 19 अप्रैल को वह बकिंघम पैलेस के लिए रवाना होंगे जहां महारानी के साथ विशेष रात्रिभोज करेंगे। फिर 20 अप्रैल को मोदी विंडसर कैस्टल में अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में सम्मिलित होंगे जहां वह कॉमनवेल्थ के भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे।
बता दें 2018 सीएचओजीएम में ब्रिटेन इस समूह की प्रमुख जिम्मेदारी लेगा और वह वर्ष 2020 तक इसका प्रमुख रहेगा। वहीं इस शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के बीच पर्यावरण एंव जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा जैसे नए खतरे, आतंकवाद और उससे निपटने के उपाय और कानून आधारित व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा हो सकती है।