फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले- 'मेक इन इंडिया' का मजबूत सहयोगी है स्वीडन, सुनकर खुश हो गए स्टेफन लोफवेन

Tue, 17 Apr 2018 06:18 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात स्वीडन पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। तो अब अपने भाषण से पीएम मोदी ने स्वीडिश प्रधानमंत्री को गदगद कर दिया है। स्टॉकहोम में पीएम मोदी ने साफ कह दिया कि अगर 'मेक इन इंडिया' के क्षेत्र में भारत सफल हुआ तो इसके लिए सीधे स्वीडन प्रशंसा का पात्र है। पीएम मोदी ने कहा कि स्वीडन हमारे 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के लिए एक मजबूत सहयोगी है। पीएम मोदी ने याद दिलाया कि स्वीडिश प्रधानमंत्री ने 2016 में मुंबई शिखर सम्मेलन में एक बड़े प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

विज्ञापन

 


लगभग 30 वर्षों के अंतराल के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्वीडन यात्रा है, वहीं नरेंद्र मोदी के लिए स्वीडन आना ये पहला मौका है। वहीं स्वीडिश प्रधानमंत्री स्टेफन लोफवेन ने कहा कि वो प्रगति और समृद्धि के लिए भारत सरकार का साथ देते रहेंगे। इससे पहले पीएम मोदी के स्वीडन पहुंचने पर प्रधानमंत्री स्टेफन लोफवेन प्रोटोकॉल तोड़कर उनको रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे।
 


इस बीच प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडिश प्रधानमंत्री स्टेफन लोफवेन ने संयुक्त रूप से कई आपसी समझौतों पर हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री का विदेश की जमीं पर जोरदार स्वागत कोई नई बात नहीं है। हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी स्वीडन पहुंचने के बाद भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। इसके बाद पीएम मोगी लंदन के लिए रवाना होंगे। वहां वह कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग (सीएचओजीएम) में हिस्सा लेंगे। 

बता दें कि 52 देशों के प्रतिनिधियों में से वह एकमात्र राष्ट्र प्रमुख हैं, जिन्हें द्विपक्षीय बातचीत का न्यौता दिया गया है। ब्रिटेन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मोदी का ब्रिटेन में अभूतपूर्व स्वागत होगा। वह बुधवार को ब्रिटिश पीएम टेरिजा मे संग एक नहीं दो बैठक करेंगे। इसके बाद गुरुवार से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 

अधिकारियों के मुताबिक 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मोदी और टेरिजा मे परस्पर हित, सीमा पार आतंकवाद, वीजा और प्रवासियों के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोनों नेता लंदन के साइंस म्यूजियम जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें