यौन इच्छाएं बेकाबू हों तो कई बार ऐसे लोग अजीबोगरीब हरकत कर बैठते हैं। किंतु ब्रिटिश एयरवेज (बीए) का उम्रदराज और अनुभवी पायलट कुछ ऐसा करे तो ज्यादा हैरानी होती है। वह भी तब जब इससे विमान में सवार यात्रियों की जान खतरे में पड़ती हो। उड़ते यात्री विमान के कॉकपिट में इस कैप्टन द्वारा अपने यौनसुख के लिए की गई अश्लील हरकतों की तस्वीरें सामने आने के बाद विमानन कंपनी ने उसे सस्पेंड कर दिया है।
जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें स्टाकिंग पहने कैप्टन कोलिन ग्लोवर (51) का एक पैर विमान के डैशबोर्ड (यहां पायलट विमान को नियंत्रित करता है) पर है। विमान ऑटो पायलट मोड (स्वत: उड़ान) पर है और सहयोगी पायलट की सीट खाली है। एक दूसरे फोटो में विमान चालक के पैर में मोजा है जो नियंत्रण लीवर पर रखा हुआ है।
वह अपने जनन अंग के साथ अश्लील हरकते करते हुए दिख रहा है। एक फोटो में वह पायलट केबिन से अटैच शौचालय में कुछ ऐसी ही हरकत करता दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में पायलट सीट के सामने पोर्नोग्राफी पत्रिका रखी है और कॉकपिट में ताश के पत्ते बिखरे पड़े हैं। इन तस्वीरों में दिख रहे कंट्रोल पैनल के सीरियल नंबर से पता चलता है कि ये फोटो ब्रिटिश एयरवेज के दो अलग-अलग विमानों की हैं। एयरलाइन ने पुष्टि की है कि इन तस्वीरों की जांच हो रही थी।
विमान दुर्घटनाग्रस्त भी हो सकता था
ब्रिटिश एयरवेज ने कहा, ‘हम इन तस्वीरों को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं।’ हालांकि आरोपी कैप्टन ग्लोवर ने पहले इन तस्वीरों से उसका संबंध होने से इनकार करना चाहा, लेकिन ऐसे में उसे हमेशा के लिए निकाले जाने का खतरा था। हालांकि उनके वकील ने मानने से इनकार कर दिया है कि ये तस्वीरें ग्लोवर की ही हैं। ग्लोवर ने दो बार शादियां कीं। उसका एक जवान लड़का भी है। वह 1990 से ब्रिटिश एयरवेज में कैप्टन है।
एयरलाइन के उच्चपदस्थ सूत्र के मुताबिक, जांच इस बात की भी की जा रही है कि ये तस्वीरें किसी प्रशिक्षण विमान की तो नहीं हैं। क्योंकि तस्वीरों में दिख रहे सीरियल नंबरों में से एक ‘जीवाईएमएमबी’ का इस्तेमाल बीए के ऐसे ही विमानों के लिए किया जाता है लेकिन यह दो इंजनों वाले एक विमान के लिए भी पंजीकृत है। दूसरा नंबर ‘जीवीआईआईएल’ बोइंग 777 बेड़े में से एक विमान का सीरियल नंबर है।
एयरलाइन एक्सपर्ट क्रिस येट्स ने बताया, ‘यह हरकत अगर उड़ान के दौरान की गई है तो बहुत ही खतरनाक है। विमान दुर्घटनाग्रस्त भी हो सकता था। इस पायलट नौकरी खतरे में है।’ ग्लोवर अमेरिका, कैरीबियन और पूर्वी देशों के लिए उड़ान भरने वाले बोइंग 777 बेड़े का मुख्य पायलट है। पिछले हफ्ते ही बीए की उड़ान के दौरान एक फर्स्ट क्लास यात्री को एक एयरहोस्टेस की स्कर्ट की वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।