फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया भर में शराब की किल्लत, 20 साल के निचले स्तर पर वैश्विक उत्पादन!

Sun, 23 Oct 2016 08:16 PM IST
एजेंसी/ लंदन
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि दुनिया भर में शराब की किल्लत हो सकती है। ऐसा अल निनो जैसी जलवायु घटनाओं की वजह से है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल वैश्विक शराब उत्पादन दो दशक के सबसे निचले स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बेल और शराब का अंतरराष्ट्रीय संगठन (ओआईवी) के अनुसार जलवायु घटनाओं की वजह से शराब उत्पादन में पांच फीसदी की कमी दर्ज किए जाने की उम्मीद है। अनुमान के अनुसार दक्षिणी गोलार्द्ध खासतौर से चिली और अर्जेंटीना में उत्पादन में कमी आएगी।

इस साल शराब का उत्पादन 20 फीसदी की गिरावट के साथ 259.5 मिलियन हेक्टोलीटर्स (एमएचएल) तक पहुंच जाएगा। इससे 2016 को पिछले दो दशक में सबसे न्यूनतम उत्पादक वर्ष माना जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

दक्षिण अमेरिका में शराब उत्पादन में सबसे ज्यादा गिरावट

- फोटो : demo
इटली 48.8 एमएचएल के साथ शराब का शीर्ष उत्पादक है लेकिन उसके उत्पादन में 2015 की तुलना में दो फीसदी की गिरावट आएगी। उसके बाद 12 फीसदी गिरावट के साथ 41.9 एमएचएल और 37.8 एचएचएल के साथ क्रमश: फ्रांस और स्पेन क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर है।

​शराब उत्पादन में सबसे ज्यादा गिरावट दक्षिण अमेरिका में दर्ज की जाएगी। अर्जेंटीना में 35 फीसदी और चिली में 21 फीसदी उत्पादन घटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें