आल्प्स की पहाड़ियों पर बचाव अभियान
- फोटो : Social Media
फ्रांस में आल्प्स की पहाड़ियों पर 7400 फीट की ऊंचाई पर एक स्कीयर को एक अनूठे बचाव अभियान में सुरक्षित बचाया गया। एक फ्रांसीसी पायलट ने अद्भुत कौशल दिखाते हुए पहाड़ की ढलान से हेलीकॉप्टर को सामने से कुछ इंच दूर रोका और स्कीयर को बचा लिया।
19 वर्षीय स्कीयर ब्रूनो अपने साथियों के साथ आल्पस की चोटी पर स्कीइंग के लिए गया था। इस दौरान वह घायल हो गया। खबरों के मुताबिक यह वाकया दो जनवरी का है। उस वक्त ब्रिटिश स्कीइंग और स्नोबोर्डर्स के ग्रुप का एक सदस्य ब्रूनो आल्प्स पर्वत के आंतर्न पास पर जख्मी हो गया था। उसके घुटने में गंभीर चोट आई थी।
ग्रुप के सदस्य ब्रूनो को ले जाने में सक्षम नहीं थे। तब गाइड ने मदद के लिए पुलिस को फोन किया। आंतर्न पास में खड़ी ढलान वाला है जहां हेलीकॉप्टर को उतारना बहुत मुश्किल था। पायलट ने क्षेत्र को अच्छी तरह से जांचने-परखने के बाद पीड़ितों के पास हेलीकॉप्टर ले जाने का निर्णय किया।
पायलट ने उठाया बड़ा जोखिम
बचाव अभियान के प्रत्यशदर्शी रहे 60 वर्षीय एक पूर्व पायलट ने कहा, "निकोलस बहुत ही अच्छा पायलट है। वह जानता था कि बर्फीले पहाड़ पर नीचे हवा तेज चल रही है। इसलिए उसने हेलीकॉप्टर को नीचे की और झुकाकर ले जाने का फैसला किया। ताकि वह कुछ देर उसे रोक सके। तेज हवा के दौरान पहाड़ पर हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो सकता है। मैं खुद फ्रांस एयर फोर्स में फाइटर पायलट था। मुझे पता है कि ऐसे वक्त कितना बड़ा जोखिम होता है।"
महज 20 सेकंड में स्कीयर को बचा लाए
अभियान के दौरान पायलट ने हेलीकॉप्टर को बर्फीले पहाड़ की ढलान पर कुछ इंच दूर रोका ताकि टीम ब्रूनो को बचाकर निकाला जा सके। यह अभियान करीब 20 सेकंड तक चला। इस दौरान पहाड़ी पर पायलट ने हेलीकॉप्टर का अगला हिस्सा नीचे की तरफ झुकाए रखा। रेस्क्यू के बाद ब्रूनो को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।