फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराडाइज पेपर्स लीक:  पॉप स्टार शकीरा ने कंपनी को भेजे 31 मिलियन यूरो 

Thu, 09 Nov 2017 04:37 AM IST
 एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
पैराडाइज पेपर्स लीक में खुलासा हुआ है कि पॉप स्टार शकीरा ने माल्टा की एक कंपनी को 31 मिलियन यूरो की भारी-भरकम धनराशि भेजी। यह निवेश संगीत संपत्तियों और बौद्धिक संपदा में किया गया है। 
विज्ञापन


खुलासा हुआ है कि वाका-वाका गायिका माल्टा स्थित कंपनी टर्नसोल लिमिटेड की मालिक हैं। वह एकमात्र शेयर होल्डर के रूप में कंपनी चलाती हैं और इसमें उन्होंने खुद को बहामास का नागरिक बताया है। आरोप है कि शकीरा ने संगीत संपत्ति, बौद्धिक संपदा और ट्रेडमार्क के अधिकार के नाम पर लग्जेमबर्ग की कंपनी से टर्नसोल में कई मिलियन यूरो भेजे।

 शकीरा के वकील का कहना है कि एक अंतरराष्ट्रीय गायिका के रूप में शकीरा के कई घर हैं। हर जगह कानून का पूरी तरह पालन किया गया है। माल्टा की कंपनी भी सभी कानूनी मानकों को पूरा करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें