फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड में बलूचिस्तान की आजादी के लगे पोस्टर, भड़का पाकिस्तान

Wed, 20 Sep 2017 08:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
बलूचिस्तान की आजादी
विज्ञापन
पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के लोग पूरी दुनिया में पाक से आजादी की मांग कर रहे हैं। स्विटजरलैंड के रूए-डे-फर्न के आसपास बलूचिस्तान की आजादी से संबंधित पोस्टर दिखाई दिए हैं। इसे लेकर बौखलाए पाक अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र में स्विस राजदूत वेलेंटिन जेलवेगर को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन


पाक अखबार ‘डॉन’ के मुताबिक जिनेवा स्थिति संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि व राजदूत फारूख आमिल ने अपने पत्र में लिखा है कि जिनेवा में यूएन के पाक स्थायी मिशन ने 3 दिसंबर से अब तक 8 पोस्टर और एक डिजिटल पोस्टर की गिनती की है। 

पढ़ें: आतंकी पनाहगाह कहने पर तिलमिलाया पाक, अमेरिका को जवाब देने के लिए चलेगा नई चाल

आमिल ने लिखा कि डिजिटल पोस्टर के पास एक कार खड़ी रहती है और ऐसा लगता है कि उसकी निगरानी करती है। आमिल ने पत्र में लिखा कि शहर के स्थानीय अधिकारियों को इस पोस्टर के प्रदर्शन के लिए राजस्व भी प्राप्त हुआ है, जो पाकिस्तान की संप्रभुता और राष्ट्रीय अखंडता पर हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें