फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पुराना स्विस बैंक बंद

Fri, 04 Jan 2013 05:44 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के सबसे पुराने बैंक को स्थाई रूप से बंद किया जाएगा। ये कदम वेगेलिन बैंक के इस इकबालिया बयान के उठाया गया है कि उसने अपने अमेरिकी ग्राहकों को करोड़ों डॉलर की टैक्स चोरी में मदद की।
विज्ञापन


1741 में स्थापित ये बैंक अमेरिकी अधिकारियों को जुर्माने के तौर पर 5।7 करोड़ डॉलर की राशि देने को भी राजी हो गया है। कंपनी का कहना है कि जुर्माना चुकाने के बाद वो बैंक के तौर पर काम करना बंद कर देगी।

बैंक ने न्यूयॉर्क की अदालत में कबूल किया कि उसने अपने 100 से ज्यादा ग्राहकों को दस साल तक 1।2 अरब डॉलर की राशि छिपाने में मदद की थी। बैंक के मुताबिक उसे पता था कि उसके ग्राहक टैक्स बचाने के लिए गोपनीय राशि रखते थे।
विज्ञापन


जुर्म कबूलने वाला पहला बैंक
अमेरिकी न्याय मंत्रालय का कहना है कि अब उसकी प्राथमिकता उन लोगों को तलाशना है जिन्होंने टैक्स की चोरी की। साथ ही उन्हें भी ढूंढा जाएगा जिन्होंने इस काम में उनकी मदद की।

वेगेलिन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के छोटे से शहर सेंट गैलेन है और उसने अमेरिका की आजादी की घोषणा से 35 वर्ष पहले ही वहां काम करना शुरू कर दिया था। ये अमेरिका में टैक्स चोरी से जुड़े आरोपों में जुर्म कबूलने वाला पहला बैंक है।

चार साल पहले स्विट्जरलैंड का एक बड़ा बैंक यूबीएस भी टैक्स चोरी से जुड़े आरोपों में अमेरिकी अधिकारियों को 78 करोड़ डॉलर का जुर्माना देने को सहमत हुआ था। यूबीएस अपने अमेरिकी ग्राहकों का ब्यौरा उजागर करने को भी राजी हुआ।

हालांकि यूबीएस ने ना तो कभी अपना जुर्म कबूला और ना ही उसे दोषी करार दिया गया, बल्कि उसने अमेरिकी अभियोजकों से आरोप खत्म करने की एवज में जुर्माना भरने का समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें