फ्रांस के शहर नीस में हुए आतंकी हमला देश के पर्यटन क्षेत्र पर नया वार है। देश का पर्यटन क्षेत्र पहले ही बार-बार हो रहे आतंकी हमलों से जूझ रहा है। शुक्रवार को फ्रांस भर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम रद कर दिए गए।
एमकेजी होटल के प्रमुख और पर्यटन सलाहकार जॉर्ज पानायोटिस ने बार बार हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए इससे पर्यटन उद्योग के प्रभावित होने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे हमले और घायलों की बड़ी संख्या निश्चित समय के लिए पर्यटकों के रवैये के खिलाफ है। सरकार ने इस सप्ताह ही विदेश मंत्री की अध्यक्षता वाली समिति के साथ बैठक की थी और पर्यटन क्षेत्र को उबरने में मदद के तरीकों पर विचार विमर्श किया था।