हर एक पत्रकार के लिए यह बहुत जरूरी होता है कि वह प्रसिद्ध व्यक्तियों का साक्षात्कार करने से पहले अपनी बुनियादी तैयारियां और पृष्ठभूमि की जांच करके उसके सामने जाए। लेकिन मौजूदा मामले में नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एनबीसी) की रिपोर्टर मेगिन केली बिना होमवर्क किए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लेने पहुंच गयीं।
उन्होंने पीएम मोदी से एक ऐसा प्रश्न पूछा कि खुद मोदी भी आश्चर्य चकित रह गए। एनबीसी की रिपोर्टर मेगिन केली ने पीएम से इंटरव्यू के दौरान पश्न पूछा कि क्या आप ट्विटर पर हैं? रिपोर्टर के इस सवाल पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और पीएम मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
रिपोर्टर केली ने सेंट पीटर्सबर्ग के कॉन्स्टेंटिन पैलेस में डिनर पार्टी के दौरान मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करते हुए यह सवाल पूछा था। जिसके बाद ट्विटर पर यह बहुत तेजी के साथ वायरल हुआ। बता दें कि यह सवाल केली ने पीएम मोदी से उनकी ट्विटर पर अम्ब्रेला के साथ पोस्ट फोटो की तारीफ की, जिसके बाद केली ने पीएम से पूछ लिया कि क्या आप ट्वीटर पर है?
At state dinner party at Konstantin Palace in St. Petersburg with Russian President Putin and Indian PM Modi. More tonight @NBCNightlyNews pic.twitter.com/FX5kjfIJAf
— Megyn Kelly (@megynkelly) June 1, 2017
Before dinner, had a brief interaction with noted journalist & commentator @megynkelly, moderator of tomorrow's session at the @SPIEF. pic.twitter.com/5CQ58Zn5hP
— Narendra Modi (@narendramodi) June 1, 2017
देखें पूरा वीडियो..
EXCLUSIVE: NBC News' @megynkelly joins Vladimir Putin and Narendra Modi ahead of tomorrow's International Economic Forum in Russia. pic.twitter.com/L12ahtuTDO
— NBC News (@NBCNews) June 1, 2017