फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों इस 'नॉटी' पायलट ने कॉकपिट में बुलाया पॉर्न स्टार को

विज्ञापन
विज्ञापन
एक हवाई जहाज के कैप्टन पर पूर्व पॉर्न स्टार को जहाज के कॉकपिट में बुलाने का आरोप लगा है। सैकड़ों लोगों की जान दांव पर लगाकर इस पायलट ने एक्स फैस्टर से निकाली गई एक ग्लैमरस मॉडल क्लो माफिया को कॉकपिट में बुलाकर जहाज के कंट्रोल्स से छेड़छाड़ करने दी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जिस जहाज में यह घटना हुई वह ट्रांसलेंटिक एयरलाइन का जहाज था जो लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर की उड़ान पर था। कॉकपिट में बुलाने के दौरान पायलट ने क्लो माफिया को शैम्पेन का ऑफर देते हुए कहा कि वह उसके (पायलट) के घुटनों पर बैठ जाए। यात्रा खत्म होने तक पायलट ने करीब 40 सिगरेट भी पिए।

क्लो माफिया जिनका असली नाम क्लो खान है ने कॉकपिट में अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी बनाई। क्लो ने दावा किया कि कुवैत एयरवेज के इस शादीशुदा पायलट ने उनसे अपने वक्षस्थल दिखाने को कहा। एक्स-फैक्टर 2010 से बाहर निकाली गई क्लो माफिया ने कहा कि वह पायलट के इस रवैये से काफी हैरान थीं।
विज्ञापन

गलती से दब गया था एक बटन

उन्होंने बताया कि इस दौरान जहाज करीब 33 हजार की फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था और उसमें करीब 300 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि जब मैंने पायलट से सिगरेट पीने और कॉकपिट में यात्री के आने की बात पूछी तो उन्होंने कहा कि वह 'खुद नियम' बनाते हैं।

उन्होंने बताया, 'कॉकपिट में मेरे साथ मेरी एक खुबसूरत दोस्त भी गई थी। उसमें हमें बताया कि जहाज के इन बटनों से क्या होता है। उसने कहा की मैं उसके घुटनों पर बैठ सकती हूं और उसकी टोपी लगा कर जहाज भी उड़ा सकती हूं। इस दौरान मैंने कोई बटन भी दबा दिया।'

मुझे नहीं पता कि उससे क्या हुआ लेकिन उसने हमसे कहा कि जब जहाज ऑटोपायलट मोड में होता है तो कुछ नहीं होता। इसमें कोई घबराने वाली बात नहीं है। वह हमें 'सेक्सी' के नाम से संबोधित कर रहा था और हमसे खुद को 'नॉटी' कहकर बुलाने को कह रहा था।
विज्ञापन

नियमों का किया उल्लंघन

क्लो ने बताया कि पायलट हमारा मनोरंजन करने के लिए गाने भी गुनगुना रहा था। हालांकि, उन्होंने इस दौरान कॉकपिट में मौजूद को-पायलट की तारीफ करते हुए कहा कि उसने न तो सिगरेट पी और न ही ज्यादा कुछ बोला। वह अपना ज्यादा ध्यान जहाज उड़ाने पर दे रहा था।

क्लो के इस आरोप के बाद अभी तक कुवैत एयरवेज की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। जहाज के कॉकपिट में महिला को बुलाकर पायलट ने गंभीर नियम तोड़े हैं। ये नियम 11 सितम्बर 2001 को हुई आतंकी हमले के बाद बनाए गए थे।

इसके अलावा कॉकपिट में सिगरेट पीने पर भी प्रतिबंध है। इस नियम को तोड़ने के लिए भी पायलट को गंभीर मुकदमों से गुजरना पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें