फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NATO ने उत्तर कोरिया को वैश्विक खतरा बताया, कहा- मिलकर जवाब देने की जरूरत

Sun, 10 Sep 2017 04:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Jens Stoltenberg
विज्ञापन
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध पर नाटो(NATO) ने प्रतिक्रिया दी है। नाटो ने कहा है कि उत्तर कोरिया का लापरवाह रवैया वैश्विक खतरा है और इसका जवाब भी वैश्विक रूप से देने की जरूरत है। नाटो सीधे तौर पर इस संकट से जुड़ा हुआ नहीं है। लेकिन उसने बार-बार उत्तर कोरिया को अपने परमाणु कार्यक्रम रोकने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: अड़ियल रुख जारी रखेगा किम जोंग, एक और बैलेस्टिक मिसाइल करेगा लॉन्च

नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उत्तर कोरिया का गैरजिम्मेदार व्यवहार वैश्विक खतरा है और इसे रोकने के लिए हमें वैश्विक प्रयास करने होंगे। स्टोलेनबर्ग ने यह कहने से इनकार कर दिया कि उत्तर कोरिया की ओर से अमेरिका क्षेत्र गुआम को धमकी दी गयी है।

नाटो के आर्टिकल 5 से इस क्षेत्र को कवर किया गया था जिसमें यह कहा गया कि एक सदस्य पर हमला सभी पर हमला है। स्टोलेनबर्ग ने बताया कि हमारा पूरा जोर इस समस्या के शांतिपूर्ण समाधान पर है। ब्रिटिश रक्षा मंत्री मिचेल फलून ने कहा कि सैन्य संघर्ष को हर हाल में टालना चाहिये। 
विज्ञापन


पढ़ें: उत्तर कोरिया-अमेरिका की तनातनी में आखिर क्या करेगा रूस?

आपको बता दें कि NATO(North Atlantic Treaty Organization) एक सैन्य गठबंधन है, जिसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई। इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है। NATO ने एक सुरक्षा व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत इस संगठन के सदस्य देश बाहरी हमले की स्थिति में आपसी सहयोग करने के लिए सहमत होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें