तीन महीने तक खूंखार आतंकी संगठन की कैद में सेक्स गुलाम बनकर रही नादिया मुराद ने उस पल के पले बारे में बताया जब उसकी आंखों के सामने उसके पूरे परिवार को कत्ल कर दिया गया।
ब्रिटेन में अपने दर्द को बयां किया पूरी कहानी बताई नादिया ने। 21 वर्षीय नादिया ने ट्रेड यूनियन कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा आतंकियों ने मेरी आंखों के सामने मेरे सभी भाइयों को और मां को मार डाला। नादिया ने बताया कि उन खूंखार आतंकियों ने कोई रहम नहीं दिखाया और मेरे छह भाइयों-मां सब को मार डाला। उस समय मैं कुछ भी नहीं कर पाई।
नादिया ने ट्रेड यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि यह बात में अपने अनुभव के आधार पर नहीं बल्कि युद्ध क्षेत्र में फंसे सभी लोगों के हिसाब से कह रही हूं। नादिया ने बताया कि पिछले दो महीने के दौरान आईएसआईएस जैस आतंक संगठन के खिलाफ एक अभियान चलाकर अपने खराब अनुभवों को लोगों के संग बाट रही हूं।