भारतीय मूल की वैज्ञानिक अनुपमा कुमार की टीम ने थ्रीडी ‘मिनी-ब्रेन्स’ (मिनी दिमाग) विकसित करने में अहम कामयाबी पाई है।
ये मिनी-ब्रेन्स हू-ब-हू मनुष्यों के दिमाग की तरह ही हैं। इससे मनुष्य के दिमाग के ढांचे और क्रियाकलाप को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।
शोधकर्ताओं के मुताबिक मिनी-ब्रेन्स की सहायता से दिमाग से संबंधित
बीमारियों की पहचान करने के साथ ही इनका प्रभावी ढंग से इलाज किया जा
सकेगा।