फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन की जेल में मुस्लिम कैदियों का आतंक, जबरन इस्लाम अपनाने लिए कहते हैं

Sun, 16 Sep 2018 02:34 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन की ब्रिक्सन जेल में इस्लामिक अतिवादी कैदियों के कारण डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय मीडिया में आई खबर के मुताबिक इस्लामिक अतिवादी समूह के कुछ लोग जबरन जेल की बाइबल क्लास में घुस गए और चीनी मूल के शिक्षक के साथ मारपीट की। बता दें इस जेल को ब्रिटेन की सबसे सुरक्षित जेल माना जाता है।

विज्ञापन


मामले की शिकायत करने वाले और बाइबल क्लास में रहने वाले पास्टर पॉल सांग का कहना है कि कुछ लोग जेल के चैपलिन में घुस गए और वहां जिहादी समूह के नारे लगाने लगे। इन्होंने वहां मारपीट भी की।

जानकारी के मुताबिक जेल के अंदर इस्लामिक अतिवादी संगठनों से ताल्लुक रखनेवाले लोगों का ग्रुप बन गया है। यह लोग दूसरे कैदियों को डराते और धमकाते हैं। साथ ही कैदियों को जबरन इस्लाम धर्म अपनाने को कहते हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन से करते हैं नफरत

मूल रूप से दक्षिण कोरिया के रहने वाले सांग का कहना है कि इन लोगों का समूह ब्रिटेन के बारे में नफरत भरी बातें कहता है। जिसके कारण कैदियों और स्टाफ के बीच तनाव की स्थिति रहती है। एक बार तो इस समूह के कुछ लोगों ने उनपर पीछे से ही हमला कर दिया था। उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें