फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-ब्रिटेन में बढ़ी तकरार, अब मॉस्को निकालेगा 23 ब्रिटिश राजनयिक

Sat, 17 Mar 2018 03:20 PM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन के 23 राजनयिकों को रूस अपने यहां से निष्कासित कर रहा है। रूस ने ये फैसला पूर्व रूसी जासूस और उनकी बेटी पर ब्रिटेन में हमले के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव के बाद लिया है।

विज्ञापन


इससे पहले ब्रिटेन ने 23 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला किया था। ब्रिटेन ने रूस पर आरोप लगाए हैं कि उसने एक पूर्व रूसी जासूस को ब्रिटेन में नर्व एजेंट के ज़रिए ज़हर देकर मारने की कोशिश की थी। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने संसद को बताया कि निष्कासित रूसी राजनयिक असल में अघोषित जासूस थे।

रूस का पक्ष
इसके साथ ही टेरीजा मे ने रूसी विदेश मंत्री के फीफा विश्व कप के लिए भेजे निमंत्रण को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में रूस में होने वाले फुटबॉल विश्वकप में शाही परिवार हिस्सा नहीं लेगा।
विज्ञापन


वहीं, रूस लगातार अपने ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज कर रहा है, उसका कहना है कि ब्रिटेन तमाम आरोपों के संबंध में पुख्ता सबूत पेश करे। इससे पहले रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ब्रिटेन के रूसी दूतावास के स्टाफ को 'अवांछित' घोषित कर दिया जाएगा और एक सप्ताह में निष्कासित कर दिया जाएगा।

साथ ही यह भी कहा गया है कि रूस ब्रिटिश काउंसिल के करीब रहेगा जो दोनों राष्ट्रों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाता है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है, "मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि रूस पर लगाए जा रहे तमाम आरोप निराधार हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें