फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध दर्ज कराने के लिए जब खुद सिल लिया अपना मुंह

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीस और मेसिडोनिया की सीमा पर फंसे प्रवासियों ने सीमा पर रोके जाने के विरोध मे अपने मुंह सिल कर विरोध प्रदर्शन किया है। इडोमेनी गांव के नज़दीक हुए प्रदर्शन में ईरान के कुछ लोगों ने अपने कपड़े उतार दिए। मेसिडोनिया ने सिर्फ उन प्रवासियों के लिए ही रास्ते खोले हैं जो सीरिया-ईराक और अफगानिस्तान में संघर्ष से बचकर भाग रहे हैं।
विज्ञापन

बाकी प्रवासियों के लिए रास्ते बंद किए जाने के बाद से सैंकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी तादाद में प्रवासी यूरोप पहुंच रहे हैं। पेरिस में 13 नवंबर को हुए हमलों के बाद से यूरोपीय सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बालकान देशों ने पिछले सप्ताह से सीरिया, इराक और अफगानिस्तान जैसे युद्ध प्रभाविक देशों से आ रहे प्रवासियों के अलावा बाकी के लिए रास्ते बंद कर दिए हैं। अब कई प्रवासियों ने विरोध में अपने मुंह ही सिल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई

पेरिस हमलों के बाद यूरोपीय देशों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुंह सिलने वाले लोग ईरान के कुर्द समुदाय के बताए जा रहे हैं।
कुछ बांग्लादेशी भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार को जर्मन फेडरल पुलिस ने कहा है कि नवंबर में आने वाले प्रवासियों की तादाद अक्तूबर में दर्ज किए गए आने वालों के आंकड़े से भी आगे निकल जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक इस महीने अब तक एक लाख अस्सी हज़ार से अधिक प्रवासी जर्मनी में दाख़िल हो चुके हैं। वहीं समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक इस हफ्ते ग्रीस से मेसिडोनिया में दाखिल होने वाले प्रवासियों की संख्या में गिरावट आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें