फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्गरेट थैचर का अंतिम संस्कार

Wed, 17 Apr 2013 10:03 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ बुधावर सुबह 11 बजे सेंट पॉल कैथड्रल में होगा।
विज्ञापन


इसके पहले उनका शव लंदन में हाउस ऑफ पार्लियामेंट में कुछ देर के लिए रखा जाएगा, जहां दोनों सदनों के सदस्य अन्हें अंतिम विदाई देंगे।

दुनिया भर के नेता, ब्रिटेन की राजनीति से जुड़े लोग और हज़ारों शोकज़दा इन्सान पूर्व प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर के निधन पर शोक जताया।

कैसे होता है अंतिम संस्कार
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रिटेन में पूर्व प्रधानमंत्रियों की अंत्येष्टि किस प्रकार होती रही है।

ब्रिटेन में भूतपूर्व प्रधानमंत्रियों की अंत्येष्टि तीन तरीके से की जाती है। राजकीय, आनुष्ठानिक और निजी।

राजकीय अंत्येष्टि सामान्यतः राजपरिवार की ही होती है।

लेकिन अपवादस्वरूप सत्तानशीन राजा के आदेश से या संसद द्वारा खर्च उठाने के प्रस्ताव से किसी की भी हो सकती है।

इसमें शव को दर्शनार्थ रखने जाने का समय और सैन्य सम्मान शामिल है।

आनुष्ठानिक अंत्येष्टि भी राजकीय अंत्येष्टि की तरह ही होती है बस इसके लिए राजा के आदेश या संसद के प्रस्ताव की ज़रूरत नहीं होती।

ताबूत को दर्शनार्थ रखे जाने के लिए ले जाने के अब घोड़े शव वाहन को खींचते हैं।

रानी विक्टोरिया के समय में शव वाहन को रॉयल नेवी के नाविकों के बजाय घोड़ों द्वारा खींचे जाने की प्रथा शुरू की गई थी।

मार्गरेट थैचर की आनुष्ठानिक अंत्येष्टि की जाएगी।

निजी अंत्येष्टि वह होती है जो मृतक के परिवार द्वारा आयोजित की जाती है।

कुछ प्रमुख ब्रितानी प्रधानमंत्रियों की अंत्येष्टि का ब्यौरा।

विंस्टन चर्चिल, 1965
चर्चिल के कार्यकाल में ही में ही ब्रिटेन दूसरे विश्वयुद्ध में लड़ा था। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

90 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत के छह दिन बाद उनकी अंत्येष्टि की गई थी।

शव को श्रद्धांजलि देने के लिए रखे गए तीन दिन में 3,21,360 लोगों ने उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए।

30 जनवरी को हुई अंत्येष्टि के दिन बेहद ठंड थी लेकिन इसके बावजूद लंदन की सड़कें शोकज़दा लोगों से भरी हुई थीं और लाखों लोगों ने अंत्येष्टि को अपने घरों में टीवी पर देखा।
विज्ञापन


सेंट पॉल में शोक जताने के लिए मौजूद 112 देशों से आए विशिष्ट लोगों के बीच इंग्लैंड की महारानी भी शामिल थीं।

ब्लाडोन के ऑक्सफ़ोर्डशायर पैरिश चर्चयार्ड के लिए चर्चिल की अंतिम यात्रा की शुरुआत 19 तोपों की सलामी और रॉयल एयर फ़ोर्स की उड़ान के साथ शुरू हई।

वाटरलू स्टेशन पर, ताबूत को उस ट्रेन में रखा गया जिसे युद्दकालीन लोकोमोटिव इंजन ‘विंस्टन चर्चिल’ खींच रहा था।

अंत्येष्टि के प्रसारण के बाद सम्मान प्रदर्शित करते हुए बीबीसी की सभी रेडियो सेवाओं को आधे घंटे के लिए रोक दिया गया था।

दो महीने बाद जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अंत्येष्टि का खर्च 48,000 पौंड यानि कि 40,19,472 रुपये (आज के समय से) आया था।

हैरोल्ड मैकमिलन, 1986
हैरोल्ड मैकमिलन साल 1957 से 1963 तक प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के उपनिवेशों को आज़ाद करने को तेज़ी प्रदान की।

उन्होंने 1960 में दक्षिण अफ्रीका में एक भाषण में ‘बदलाव की हवा’ के बारे में भाषण दिया जो पूरे महाद्वीप में बह रही थी।

मैकमिलन की 29 दिसंबर, 1986 को मृत्यु हुई। तब उन्हें वेस्ट ससेक्स में होर्स्टेज केयन्स के सेंट गिल्स चर्चयार्ड में मैकमिलन परिवार के प्लॉट में निजी अंत्येष्टि के साथ दफ़नाया गया।
विज्ञापन


सदन में 12 जनवरी, 1987 को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मार्गरेट थैचर ने ने कहा कि पूरा सदन “हैरोल्ड मैकमिलन द्वारा किए गए कामों की महानता और उनके जाने से देश हो हुए नुकसान” को महसूस करता है।

हैरोल्ड विल्सन, 1995
हैरोल्ड विल्सन 1964 से 1970 तक और फिर 1974 से 1976 तक प्रधानमंत्री रहे।

उनकी सरकार को कई सामाजिक बदलावों के लिए जाना जाता है।

इनमें समलैगिकता को अपराध की श्रेणी से हटाना और मौत की सज़ा का प्रावधान ख़त्म करना शामिल है।

उनकी मृत्यु 25 मई, 1995 को हुई थी। उसी साल 6 जून को सिसली के द्वीप में सैंट मैरी के पुराने चर्च में उन्हें दफ़न किया गया।

जुलाई में वेस्टमिंस्टर एबी में मेमोरियल सर्विस रखी गई।

वर्ष 2012 में 31 दिसंबर को यह ऐलान किया गया कि 2013 में विल्सन को समर्पित यादगारी शिला वेस्टमिंस्टर एबी में रखी जाएगी।

एडवर्ग हीथ, 2005
एडवर्ग हीथ 1970 से 1974 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें ब्रिटेन को यूरोप के बाज़ार में ले जाने के लिए याद किया जाता है।

उनकी मृत्यु 17 जुलाई, 2005 को हुई। हीथ को सैलिसबरी कैथेड्रल में 25 जुलाई, 2005 को दफ़नाया गया।

उनके अंतिम दर्शन के लिए 1,600 लोग पहुंचे। शोक जताने वालों में मार्गरेट थैचर और सर जॉन मेजर थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें