जर्मनी की पुलिस के सामने उस वक्त अजीब सी स्थिति पैदा हो गई जब एक शख्स ने अपने खेत में पड़ी एक चीज को वर्ल्ड वॉर II का बम समझ लिया। जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला जिस 16 इंच की चीज को बम समझा जा रहा था वह असल में तोरी (खाने वाली हरी सब्जी) थी।
अनोखा विवाहः जर्मनी में प्यार, 7 समंदर पार इंडिया में की शादी, फेरे 8 लिए
न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, जिस शख्स ने पुलिस को बुलाया था वह 81 साल का है। वह जब सुबह अपने पार्क में घूम रहा था तो उसने देखा कि वहां कुछ पड़ा था जो कि साइज में काफी बड़ा था और बम जैसा लग रहा था। इसपर उसने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बताया कि सच में तोरी बम जैसी ही लग रही थी। उसका रंग काला था और वजन में वह लगभग पांच किलो की थी।