फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारानी की पेंटिंग खराब करने वाला गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2013 07:15 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन के वेस्टमिंस्टर एबी में इंग्लैंड की महारानी की एक पेंटिंग को ख़राब करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


दक्षिणी यॉर्कशायर के डॉनकास्टर निवासी 41 वर्षीय टिम हैरिस को शुक्रवार को वेस्टमिंस्टर शहर की अदालत में पेश किया जाएगा।

पेशे से इलेक्ट्रीशियन टिम पर 5000 पाउंड (4,54,862 रुपये) के आपराधिक नुक्सान का मामला दर्ज किया गया है।

राल्फ़ हीमन्स द्वारा कैनवस पर बनाई गई ऑयल पेंटिंग को मई में चैप्टर हाउस में सार्वजनिक दर्शन के लिए रखा गया था। गुरूवार को इसे स्प्रे पेंट से ख़राब कर दिया गया था।

हटाई गई पेंटिंग
गुरूवार को सुरक्षाकर्मियों ने एक आदमी को पकड़ने के बाद पुलिस को बुलाया था।

ऑस्ट्रेलियाई मूल के कलाकार राल्फ़ हीमेन्स को पिछले साल मार्च में बकिंघम पैलेस में महारानी से मुलाकात का मौका दिया गया था।

इस पेंटिंग को पिछले साल महारानी की क्लिक करें डायमंड जुबली समारोह के समय पूरा किया गया था। इसमें महारानी राजकीय पोशाक में दिख रही हैं।

इस वारदात से नौ दिन पहले ही शाही परिवार और भूपतियों ने महारानी के राज्याभिषेक की 60वीं वर्षगांठ पर ऐबी में एक सर्विस में भाग लिया था।

इस ऑयल पेंटिंग का नाम था। द कॉर्नेशन थिएटर, वेस्टमिंस्टर एबी: अ पोट्रेट ऑफ़ हर मैजिस्टी क्वीन एलिज़ाबेथ II।

नौ गुणा 11 फीट की इस पेंटिंग में महारानी वेस्टमिंस्टर एबी के सैकरेरियम जिसे कोरोनेशन थिएटर भी कहती हैं, में खड़ी हैं।

इस पेंटिंग को पहली बार कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया की नेशल पोट्रेट गैलरी में दिखाया गया था और उसके बाद लंदन लाया गया।

हादसे के बाद इस पेंटिंग को उस स्थान से हटा लिया गया है।

हीमेन्स के प्रवक्ता का कहना है कि वह उस घटना के बारे में जानते हैं लेकिन उन्होंने इस बारे में और कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें