फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्या 'खूबसूरत नहीं' तो पुलिस को शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड में एक आदमी ने पुलिस से ये शिकायत की है कि वह जिस वेश्या से मिला वह उतनी सुंदर नहीं थी जितना उसने बताया था।
विज्ञापन


वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस को एक व्यक्ति ने फ़ोन करके ''वेश्या के ख़िलाफ़ वस्तु विक्रय अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज करवाना चाहा।”

पुलिस ने उस व्यक्ति को एक पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि वह आइंदा पुलिस का समय बर्बाद न करे। सॉलिहल पुलिस स्टेशन में स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार शाम साढ़े सात बजे यह फ़ोन आया था।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता का दावा था कि वह उस महिला से एक होटल की कार पार्किंग में मिला था।

अविश्वसनीय
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, “फ़ोन करने वाले व्यक्ति का कहना था कि महिला ने खुद को असलियत के मुक़ाबले काफ़ी ख़ूबसूरत बताया और वह व्यक्ति उसके ख़िलाफ़ वस्तु विक्रय अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज करवाना चाहता था।”
विज्ञापन


“उसने जब यह बात उस महिला को कही तो कथित रूप से उसने आदमी की कार की चाबियां निकाल लीं, भाग गई और फिर चाबियां आदमी की ओर फेंककर उसे पुलिस से शिकायत करने को कहा।”

पुलिस के अनुसार उस व्यक्ति ने कहा, “मैंने महिला के साथ मुलाकात का इंतज़ाम किया था लेकिन इसके पहले ही उससे ईमानदारी से अपने बारे में बताने को कह दिया था और बता दिया था कि ऐसा न हुआ तो मैं उसकी सेवाएं नहीं लूंगा।”

“लेकिन उसने अपना वर्णन पूरी तरह से ग़लत ढंग से किया। इसके बाद वह गुस्सा भी हो गई। साफ़ है कि वह यह सोच रही थी कि मैंने उसका घर चलाने का ठेका लिया है।”

पुलिस स्टेशन से सार्जेंट जेरोम मोरान ने वापस उस व्यक्ति को फ़ोन किया। उन्होंने कहा, “यह अविश्वसनीय था। उसे सचमुच यह यकीन था कि उसने कुछ भी ग़लत नहीं किया और पुलिस को उस महिला के खिलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए।”

सार्जेंट जेरोम ने कहा, “मैंने उसे बताया कि उस महिला ने कोई अपराध नहीं किया है और सेक्स के लिए आग्रह करके दरअसल उसने ही गैरकानूनी काम किया है।”

हालांकि उस व्यक्ति ने अपने बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और उसकी हरकतों के बारे में चेतावनी देते हुए उसे एक पत्र भेजा।
विज्ञापन


इंग्लैंड का वस्तु विक्रिय अधिनियम, 1979 उपभोक्ताओं को यह कानूनी अधिकार देता है कि उन्हें बेची गई वस्तु की गुणवत्ता संतोषजनक हो, ज़रूरत के मुताबिक हो और विक्रेता द्वारा दी गई जानकारी के हिसाब से सही हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें