फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग की अफवाह से लंदन के मेट्रो स्टेशन पर मचा हड़कंप

Sat, 25 Nov 2017 06:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन की राजधानी लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस ट्यूब स्टेशन में फायरिंग की शुक्रवार शाम अफवाह के बाद हड़कंप मच गया। आतंकी हमले की आशंका में पुलिस ने स्टेशन को खाली करा दिया और घेरा बंदी कर दी गई।
विज्ञापन


हालांकि सघन जांच के बाद लंदन पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। न ही किसी संदिग्ध का पता चला है। घटनास्थल पर देर रात तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बाद में ऑक्सफोर्ड स्टेशन और बॉन्ड स्टेशन को दोबारा खोल दिया गया और ट्रेनें सामान्य रूप से चलने लगी।

इससे पहले लंदन पुलिस ने कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम 4.30 बजे उन्हें सूचना मिली है कि ऑक्सफोर्ड सर्कस अंडरग्राउंड स्टेशन पर गोलीबारी हुई है। इस अफवाह के बाद स्टेशन पर अफरा तफरी दिखी, लोग भागते दिखे। यह इलाका लंदन के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक हैं। यहां भव्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें