फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन का ऐतिहासिक इंडिया क्लब टूटने से बचा, समिति ने मंजूरी देने से किया इनकार 

Wed, 01 Aug 2018 09:29 PM IST
लंदन, भाषा 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लंदन में 1930 और 40 के दशक में भारतीय राष्ट्रवादियों का केंद्र रहा ऐतिहासिक इंडिया क्लब टूटने से बच गया है क्योंकि नगर परिषद से जुड़ी एक समिति ने इसे तोड़ने की मंजूरी देने से मना कर दिया। इस ऐतिहासिक इमारत को एक आलीशान होटल के लिए तोड़े जाने की बात चल रही थी।

विज्ञापन


वेस्टमिंस्टर नगर परिषद की योजना समिति ने मार्स्टन प्रोपर्टीज को इस क्लब को तोड़ने की अनुमति नहीं दी। स्ट्रैंड कांटिनेंटल होटल के परिसर में स्थित इस क्लब को एक नए आलीशान होटल के लिए गिराए जाने की मांग की गई थी।

मंगलवार की शाम योजना समिति की बैठक में क्लब को गिराने का आग्रह करने वाले आवेदन को सर्वसम्मति से अस्वीकार्य घोषित कर दिया गया। बैठक में कहा गया कि इंडिया क्लब एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थान और महत्वपूर्ण रात्रिकालीन मनोरंजन स्थल है।
विज्ञापन


इंडिया क्लब का संबंध इंडिया लीग से है जिसने भारत की आजादी के लिए ब्रिटेन में अभियान चलाया था। इस क्लब को बचाने के लिए ‘सेव इंडिया क्लब’ नाम से शुरू की गई ऑनलाइन याचिका पर पिछले महीनों में 60 हजार लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

इंडिया क्लब प्रबंधक फिरोजा मार्कर ने कहा, ‘‘समिति के सदस्यों ने उल्लेख किया कि इंडिया क्लब एक अत्यंत महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थान है, जिसकी जड़ें ऐतिहासिक रूप से इंडिया लीग से जुड़ी हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इंडिया क्लब ने वेस्टमिंस्टर में सांस्कृतिक विविधता और रात्रिकालीन मनोरंजन सुविधाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।’’ 

इंडिया क्लब लंदन के मध्य स्थित स्ट्रैंड कांटिनेंटल होटल में 1946 से भारतीय रेस्तरां के रूप में संचालित हो रहा है। यह 26 कमरों वाले होटल के प्रथम तल पर स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें