तुर्की में पश्चिमी प्रांत एडिर्न के गवर्नर ने सरकारी इमारतों में पहली तीन मंजिलों पर चढ़ने के लिए लिफ्ट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
डेली सबाह वेबसाइट के मुताबिक, गवर्नर दुरसुन अली साहीन मोटापे के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं और चाहते हैं कि आम लोग भी इसका हिस्सा बनें। अस्पताल और नर्सिंग होम्स की इमारतों पर यह रोक लागू नहीं होगी। यह प्रतिबंध उन लोगों पर भी लागू नहीं होगा जो स्वास्थ्य कारणों से सीढ़ियां नहीं चढ़ सकते हैं।
डेली सबाह वेबसाइट के अनुसार, गवर्नर साहीन का कहना है, ''लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों से चढ़कर जिदगी में एक अतिरिक्त दिन जोड़ा जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। इससे बिजली का ख़र्च भी बचेगा।''
उनका यह भी कहना है कि भविष्य में इस प्रतिबंध को निजी इमारतों पर भी लागू किया जा सकता है। रतिबंध पर अमल के लिए सार्वजनिक इमारतों में लिफ्ट सुपरवाइजर्स तैनात किए जाएंगे।