फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेजर लाइट टकराने के कारण लौटा विमान, पायलट की तबीयत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
लेजर बीम टकराने के कारण लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले वर्जिन अटलांटिक के विमान को वापस लौटना पड़ा। लेजर लाइट की वजह से एक पायलट की तबियत बिगड़ गई थी। विमान न्यूयॉर्क जा रहा था।
विज्ञापन


एयरलाइंस के अनुसार विमान में 252 यात्री और और 15 क्रू मेंबर सवार थे। रविवार रात को टेकऑफ के तुरंत बाद विमान से एक लेजर किरण टकराई, जिससे एक पायलट की तबीयत खराब हो गई।

क्रू मेंबर ने तुरंत इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी और विमान को वापस हवाईअड्डे लाया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

लेजर लाइट के स्रोत का पता लगाने की कोशिश जारी

अधिकारी लेजर लाइट के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रिटेन में पिछले कुछ सालों में इस तरह की घटनाएं बेहद बढ़ गई हैं।

2010 से अब तक हर चार साल पर विमान से लेजर बीम टकराने की 1,300 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। केवल हीथ्रो एयरपोर्ट पर ही पिछले साल जनवरी से लेकर जून तक ऐसे 48 मामले सामने आए थे।

एक घटना तो बेहद गंभीर थी। इसमें लैंडिंग के समय कॉकपिट में सैन्य क्षमता वाली लेजर लाइट चमकने से ब्रिटिश एयरवेज के एक पायलट की आंखों की रोशनी चली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें