लंदन में रह रहे खालिस्तानी अलगाववादी जाब लौटना चाहते हैं लेकिन उनका कहना है कि भारत सरकार ने उनका नाम ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है।
लंदन में रह रहे खालिस्तानी अलगाववादी वापस पंजाब लौटना चाहते हैं लेकिन उनका कहना है कि भारत सरकार ने उनका नाम ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है जिसकी वजह से वे भारत में घुस भी नहीं सकते।
बीबीसी हिंदी से खास बातचीत में अलगाववादी नेता परमिंदर सिंह बल ने कहा कि खालिस्तान के हिमायती होने के बावजूद उन्हें भारत में प्रवेश न करने देना उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन है।
परमिंदर सिंह बल ने कहा कि मैं करीब 48 साल से यहां हूं। ये हो सकता है कि अकाली हमें नहीं आने देना चाहते क्योंकि मौजूदा पंजाब सरकार अकालियों की है जो कि अब पंथिक दल न रहकर एक परिवारिक पार्टी बन गई है।
लंदन के साउथॉल में 31 साल से रह रहे एक अन्य अलगाववादी नेता जसवंत सिंह ठेकेदार कहते हैं कि वह शांतिपूर्वक तरीके से अपना सियासी संघर्ष करने के पक्षधर हैं।
जसवंत सिंह ठेकेदार ने कहा कि मेरा परिवार, प्रॉपर्टी सब वहां है। दो-तीन दफा मैंने वीजा लेने की कोशिश की लेकिन बिना वजह बताए मुझे वीजा देने से इंकार कर दिया गया।