लक्ज़ेमबर्ग के पूर्व प्रधानमंत्री ज्यौं क्लोद युंकर ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वो ब्रिटेन के विरोध के बावजूद यूरोपीय आयोग के अगले अध्यक्ष बनेंगे।
युंकर ने जर्मनी के सबसे बड़े अखबार 'बिल्ड' से बातचीत में कहा कि उनके विरोधियों को यूरोपीय संघ को ब्लैकमेल करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
पिछले हफ्ते हुए यूरोपीय चुनावों में मध्य-दक्षिणपंथी समूह की भागीदारी यूरोपीय संसद में सर्वाधिक होगी और युंकर इसी समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इसके अलावा युंकर को जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल का भी समर्थन हासिल है। लेकिन ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के कुछ अन्य सदस्य चाहते हैं कि यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष बनने वाला व्यक्ति ज्यादा सुधारवादी विचार वाला होना चाहिए।